Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

NGO को CSR फंड दिलाने के नाम पर की गई ठगी! साईबर ठगो ने किया तीन करोड़ रूपया घपला

On: July 17, 2026 5:39 PM
Follow Us:
NGO को CSR फंड दिलाने के नाम पर की गई ठगी! साईबर ठगो ने किया तीन करोड़ रूपया घपला
---Advertisement---

जमशेदपुर पुलिस ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। एक एनजीओ  (NGO )को सीएसआर (CSR )फंड दिलाने का झांसा देकर करीब तीन करोड़ रुपये के लेन-देन को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर NGO को CSR फंड दिलाने के नाम पर सुनियोजित तरीके से इस साइबर अपराध को अंजाम दिया था।  बता दें कि NGO को CSR फंड दिलाने के नाम पर ठगी का मामला जमशेदपुर साइबर थाना कांड संख्या 52/2026 से जुड़ा है। पीड़िता रीना पाण्डेय की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोप था कि उनकी संस्था होप-हेल्प फॉर ऑल फाउंडेशन को सीएसआर फंड दिलाने का लालच देकर एक्सिस बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया गया।

सत्यापन के नाम पर चेक बुक और सिम कार्ड लेकर महज पांच दिनों में उस खाते से करीब तीन करोड़ रुपये का जमा और निकासी कर ली गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस पूरे गिरोह का मुख्य आरोपी अमन कुमार सिंह उर्फ रघु है, जिसने पीड़िता को बहला-फुसलाकर दिसंबर 2025 में लखनऊ ले जाकर अपने अन्य साइबर अपराधी साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं, आरोपी पहले ही पीड़िता की ई-मेल आईडी और इंटरनेट बैंकिंग का एक्सेस भी अपने मोबाइल में ले चुका था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन कुमार सिंह उर्फ रघु को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का रहने वाला है और वर्तमान में सरायकेला-खरसावां जिले में रह रहा था। आरोपी के पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े- बोकारो में बंद घर से ताला तोड़कर चोरी की वरदात, ₹3.5 lakh की नकदी और जेवरात पर किया हाथ साफ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, 5585 आवेदनों में से हुआ चयन, तीन नए ट्रस्टी भी नियुक्त

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, 5585 आवेदनों में से हुआ चयन, तीन नए ट्रस्टी भी नियुक्त

गढ़वा में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 269 पूर्व-भरे Form-7 मिलने का दावा, झामुमो ने स्वतंत्र जांच की मांग की

गढ़वा में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 269 पूर्व-भरे Form-7 मिलने का दावा, झामुमो ने स्वतंत्र जांच की मांग की

जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड का बड़ा खुलासा: यूपी के दो शूटर समेत छह गिरफ्तार, हथियार और लाल कार बरामद

जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड का बड़ा खुलासा: यूपी के दो शूटर समेत छह गिरफ्तार, हथियार और लाल कार बरामद

जामताड़ा के वार्ड 10 में जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत, सुभाष चौक में आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास

जामताड़ा के वार्ड 10 में जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत, सुभाष चौक में आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास

JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

तिलैया जंगल में भौंरों के झुंड ने किया हमला, घायल सरकारी शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

तिलैया जंगल में भौंरों के झुंड ने किया हमला, घायल सरकारी शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

Leave a Comment