Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शाहनवाज हुसैन को वक्फ बिल के समर्थन पर मिल रही धमकी, बोले– डरने वाला नहीं हूं

शाहनवाज हुसैन को वक्फ बिल के समर्थन पर मिल रही धमकी, बोले– डरने वा
---Advertisement---

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर में वक्फ बिल के समर्थन में खुलकर बोलने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को जान से मारने की धमकी मिल रही है। वहीं सोशल मीडिया और मोबाइल फोन पर लगातार धमकी भरे संदेशों के बावजूद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वे किसी भी स्थिति में डरने वाले नहीं हैं और मजबूती के साथ अपने विचार जनता के सामने रखते रहेंगे।

समस्तीपुर में पत्रकारों से बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा, “वक्फ बिल मुस्लिम समाज के लोगों के हित में लाया गया है। मैं इस बिल के फायदे को जनता के बीच मजबूती से रख रहा हूं। इसी कारण मुझे सोशल मीडिया और फोन पर धमकी मिल रही है, लेकिन मैं इससे डरने वाला नहीं हूं।”

रामनवमी के पर्व को लेकर भी शाहनवाज ने बयान दिया और कहा कि बिहार में यह त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की स्थिति की तुलना करते हुए कहा, “बंगाल में जय श्रीराम का नाम लेने पर ममता दीदी भड़क जाती हैं, लेकिन बिहार में नीतीश कुमार रामभक्त हैं और यहां रामनवमी अच्छे तरीके से मनाई जा रही है।”

Also Read: Dhanbad News: धनबाद में निशुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाहनवाज ने कहा कि वक्फ बिल का विरोध कर विपक्ष मुस्लिम समाज को गुमराह कर रहा है। उन्होंने नीतीश कुमार की भी तारीफ की और कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए जितना काम नीतीश कुमार ने किया है, उतना तो लालू प्रसाद यादव ने कभी नहीं किया।

जब उनसे जेडीयू के कुछ मुस्लिम नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने और इसका असर आगामी विधानसभा चुनावों पर पड़ने के सवाल पर पूछा गया, तो शाहनवाज हुसैन ने कहा कि “इस बिल से जेडीयू के किसी भी बड़े नेता का विरोध नहीं है और इसका असर उल्टा पड़ेगा। एनडीए को आगामी चुनाव में और अधिक समर्थन मिलेगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Leave a Comment