Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, जनरल कोच से 84 कैन बीयर बरामद

धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, जनरल कोच से 84 कैन बीयर बरामद
---Advertisement---

धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रेन के जनरल कोच से 84 कैन बीयर बरामद की है। बरामद बीयर दो लावारिस बैगों में रखी हुई थी। जांच में सभी कैन पर “For Sale in West Bengal Only” लिखा पाया गया। मामले में किसी भी व्यक्ति ने बैग पर अपना दावा नहीं किया, जिसके बाद आरपीएफ ने जब्ती की कार्रवाई करते हुए बीयर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल की अपराध आसूचना शाखा और आरपीएफ पोस्ट धनबाद की संयुक्त टीम ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत शुक्रवार देर रात धनबाद रेलवे स्टेशन पर गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 1:50 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंची ट्रेन संख्या 13051 के जनरल कोच में दो संदिग्ध लावारिस बैग दिखाई दिए।

आरपीएफ जवानों ने कोच में मौजूद यात्रियों से बैग के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना मालिकाना हक नहीं जताया। इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में दोनों बैग खोले गए। तलाशी के दौरान उनमें हयवार्ड्स 5000 प्रीमियम स्ट्रांग बीयर के कुल 84 कैन बरामद हुए। प्रत्येक कैन 500 मिलीलीटर का था। इस प्रकार कुल 42 लीटर बीयर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 9,240 रुपये बताई गई है।

आरपीएफ ने नियमानुसार जब्ती सूची तैयार कर बरामद बीयर को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए धनबाद उत्पाद विभाग को सौंप दिया। फिलहाल बैग किस व्यक्ति का था, इसका पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।

अभी एक हफ्ते पहले भी धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लालकुआं एक्सप्रेस के जनरल कोच से भारी मात्रा में विदेशी बीयर बरामद की थी। छह लावारिस बैगों से कुल 116.5 लीटर बीयर जब्त की गई थी  जिसकी कीमत 27 हजार 410 रुपये के करीब थी। जब्त बीयर को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।

Also Read- Jamshedpur: डिमना लेक में दो जूनियर डॉक्टरों की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment