Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

GUMLA: पालकोट में 82 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन और 80 हजार रुपये नकद जब्त

GUMLA: पालकोट में 82 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन और 80 हजार रुपये नकद जब्त
---Advertisement---

गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 82 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 80 हजार रुपये नकद तथा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा खरीदकर बिहार ले जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र कुमार (गांव बलूरी, थाना हंटरगंज, जिला चतरा, झारखंड), अभिषेक कुमार तिवारी (गांव शाहपुर, थाना इमामगंज, जिला गया, बिहार), सत्यराज पाल (गांव बेदमपुर, थाना चौरी, जिला भदोही, उत्तर प्रदेश), बबलू कुमार (बाईपास मानपुर, थाना विष्णुपद, जिला गया, बिहार) तथा मोहम्मद दानिश (गेवाल बीघा, थाना रामपुर, जिला गया, बिहार) के रूप में हुई है।

प्रभारी थाना प्रभारी विश्वजीत चेतन ने बताया कि बुधवार देर शाम पालकोट–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बंगरू नदी पुल के समीप एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो और उसके पीछे आ रही एक आई-10 कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखते ही दोनों वाहनों में सवार लोग घबराए हुए नजर आए, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया।

संदेह के आधार पर दोनों वाहनों की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आई-10 कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके पर मौजूद एएसआई सचिन टोप्पो ने तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद बसिया के एसडीपीओ शिव शंकर मरांडी और पालकोट थाना प्रभारी विश्वजीत चेतन घटनास्थल पहुंचे तथा आरोपियों से पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा खरीदकर बिहार ले जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर बरामद गांजे का वजन कराया, जिसकी मात्रा लगभग 82 किलोग्राम पाई गई। साथ ही लगभग 80 हजार रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त दोनों चारपहिया वाहनों को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Also Read- सरायकेला: 22 लाख के इनामी तीन नक्सली गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड के हक और हिसाब की लड़ाई को लेकर 26 सितंबर को लोक भवन कूच करेगी कांग्रेस

झारखंड के हक और हिसाब की लड़ाई को लेकर 26 सितंबर को लोक भवन कूच करेगी कांग्रेस

बोकारो: सूर्य सरोवर तालाब में हजारों मछलियों की रहस्यमय मौत, जहर या प्रदूषण की आशंका से बढ़ी चिंता

बोकारो: सूर्य सरोवर तालाब में हजारों मछलियों की रहस्यमय मौत, जहर या प्रदूषण की आशंका से बढ़ी चिंता

धनबाद: गैंग्स ऑफ वासेपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर के भाई समेत तीन को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद: वासेपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर के भाई समेत तीन को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, 85 मेधावी विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, 85 मेधावी विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

कुडू में करम पर्व की पूर्व संध्या पर बिखरा संस्कृति का रंग, मांदर लेकर सांसद सुखदेव भगत ने किया नृत्य

कुडू में करम पर्व की पूर्व संध्या पर बिखरा संस्कृति का रंग, मांदर लेकर सांसद सुखदेव भगत ने किया नृत्य

गिरिडीह में कोयला लदे ट्रक और अभ्रक लदे 407 की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

गिरिडीह में कोयला लदे ट्रक और अभ्रक लदे 407 की आमने-सामने जोरदार टक्कर, इस सड़क हादसे में दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

Leave a Comment