Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गिद्दी में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल, एक जंगल में फरार

गिद्दी में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल, एक जंगल में फरार
---Advertisement---

रामगढ़ जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस और राहुल दुबे गैंग से जुड़े अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी घायल हुए हैं, जबकि एक अन्य अपराधी जंगल का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार, गोलियां, खोखे, पर्चा और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि भुरकुंडा की ओर से राहुल दुबे गैंग के कुछ सदस्य मोटरसाइकिल से गिद्दी थाना क्षेत्र के कोलियारी और ट्रांसपोर्ट रोड के आसपास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचने वाले हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन, उरीमारी प्रभारी रथू उरांव, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान मौके के लिए रवाना हुए।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर पुराना कांटा घर रोड के आसपास सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान सुबह करीब 3:50 बजे भुरकुंडा की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। भागने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल गिर गई, जिसके बाद तीनों जंगल की ओर भागने लगे।

पुलिस के मुताबिक, जंगल में पहुंचने के बाद अपराधियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए। घायल अपराधियों की पहचान बादल कुमार और मोहित कुमार उर्फ पीटर के रूप में हुई है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेजे जाने की जानकारी दी गई है।

वहीं तीसरा अपराधी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस ने दो हथियार, गोलियां, खोखे, आपत्तिजनक पर्चे और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अब बरामद सामान और घटनाक्रम के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई समय रहते होने के कारण अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के घेरे में आ गए। गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन और उरीमारी प्रभारी रथू उरांव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद राहुल दुबे गैंग से जुड़े अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

पुलिस फरार अपराधी की तलाश के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध किस आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे और गिरोह के अन्य सदस्यों की इसमें क्या भूमिका है।

Also Read- छात्र आंदोलन पर संजय सेठ का सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग तेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से बदली श्रीमती मोती पिंगुवा की जिंदगी

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

पश्चिमी सिंहभूम: जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

Leave a Comment