Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आदित्यपुर में सफाई व्यवस्था बेपटरी, कचरे के अंबार से लोग परेशान, पार्षदों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

आदित्यपुर में सफाई व्यवस्था बेपटरी, कचरे के अंबार से लोग परेशान, पार्षदों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
---Advertisement---

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। डोर-टू-डोर कचरा उठाव नियमित नहीं होने के कारण शहर के कई वार्डों में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। लंबे समय से समस्या का सामना कर रहे 11 से अधिक वार्ड पार्षदों का शनिवार को सब्र टूट गया। वार्ड 29 की पार्षद अर्चना सिंह के नेतृत्व में पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल सरायकेला-खरसावां समाहरणालय पहुंचा और उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

पार्षदों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि चुनाव जीतकर जनप्रतिनिधि बनने के बाद से ही उनके वार्डों में कचरा उठाव की समस्या बनी हुई है। नगर निगम की ओर से कचरा उठाव के लिए अधिकृत एजेंसी पर पार्षदों ने मनमाने ढंग से काम करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई वार्डों में सप्ताह भर तक कचरा वाहन नहीं पहुंचता जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्लों और सड़कों पर जमा कचरे से बढ़ी परेशानी

कचरा नियमित रूप से नहीं उठाए जाने के कारण कई मोहल्लों, गलियों और मुख्य सड़कों पर गंदगी का ढेर जमा हो गया है। सड़ते कचरे से निकलने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है।

पार्षदों ने कहा कि जमा कचरे के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और डेंगू, मलेरिया तथा डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान

पार्षदों का आरोप है कि कचरा उठाव और सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों से कई बार मौखिक और लिखित शिकायत की जा चुकी है। हर बार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसी वजह से पार्षदों को अब उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्या रखनी पड़ी।

उपायुक्त ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के समक्ष सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और आम लोगों की परेशानियों को विस्तार से रखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने जल्द समाधान कराने तथा नगर निगम क्षेत्र में नियमित कचरा उठाव और बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

पार्षदों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आश्वासन के बाद भी सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और नियमित कचरा उठाव शुरू नहीं हुआ, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। पार्षदों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वार्ड की जनता को साथ लेकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा और उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

वार्ड 29 की पार्षद अर्चना सिंह की अगुवाई में ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद पार्षदों में वार्ड 27 की रिंकी देवी, वार्ड 25 की उत्तरा प्रधान, वार्ड 26 की वेदना गोप, वार्ड 34 की रीता देवी, वार्ड 11 की मंजू देवी, वार्ड 5 की विनीता कुमारी, वार्ड 14 की सुनीता देवी, वार्ड 24 की राम मुखी देवी, वार्ड 12 के मोती बिश्नोई, वार्ड 1 के बनमली दास, वार्ड 4 के शुभम पांडेय मौजूद रहे।

Also Read- छात्र आंदोलन पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का हेमंत सरकार पर हमला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से बदली श्रीमती मोती पिंगुवा की जिंदगी

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

पश्चिमी सिंहभूम: जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

Leave a Comment