झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) ने अपने आवासीय कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। जिसमे उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के लिए अच्छी चीजें नहीं है, भाजपा नेता किस छात्र की बात करते हुए प्रवक्ता पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra)ने कहा कि कल से आज तक झारखंड राज्य में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ओर उनके गुंडों द्वारा अराजकता का माहौल पैदा किया गया है उक्त बाते झामुमो केंद्रीय सचिव सह झारखंड Pankaj Mishra ने कहा कि भाजपा नेता जंतर मंत्र दिल्ली, राजस्थान, बिहार के बारे में नहीं बोल रहा है। यहां छात्रों की आड़ में अपना राजनीति कर रहा है। कल तो यह स्पष्ट हो गया कि पूरा भाजपा का आंदोलन सुनिश्चित तरीके से किया जा रहा है। छात्रों की सभी मांग को सीएम ने मान लिया, सीआईडी जांच कर रहा है। उच्चतम न्यायालय की ओर से फिलहाल अंतरिम रोक लगाया है और सरकार को बोला है 15 सितंबर को साक्ष्य के साथ उपस्थित हो। किस आधार पर परीक्षा को रद्द किया है।
सरकार अपने महाधिवक्ता के साथ अपना पक्ष उच्चतम न्यायालय में मजबूती से रखेगा। भाजपा नेता अगर छात्रों का हित रहता तो दिल्ली राजस्थान बिहार के छात्रों के बारे में बोलते। झारखंड में भाजपा कुर्सी के लिए लड़ रही है, हम बता दे कि 15 साल तक भाजपा को झारखंड में कुर्सी नहीं मिलेगा। विधानसभा घेराव में भाजपा के विधायक नेता शामिल होकर आनन फानन में सीएम आवास के समक्ष धरना दिया। 10 अगस्त को भाड़े पर भाजपा ने बंगाल बिहार उड़ीसा सहित अन्य प्रदेश से गुंडे मंगवाए उपद्रव करने। हमलोग छात्रों के साथ है। छात्रों की सारी मांग जायज है और छात्रों की सारी मांग मान ली है। 15 सितंबर तक इंतजार करे कि सरकार अपना पक्ष क्या रखेगे। सरकार मजबूती से अपना पक्ष रखेगे।
अब भाजपा नेता डरवाने का कार्य कर रहा है, भाजपा नेता लाठी का जवाब लाठी से देने का बात कर रही है, सड़क पर उतरकर लाठी डंडा दिखाने की बात कर रहे है। भाजपा नेता लाठी डंडा न दिखाए, झामुमो कार्यकर्ता भी लाठी डंडा चलाना जानते है। झामुमो कार्यकर्ता आंदोलनकारी है। झारखंड की डेढ़ करोड़ जनता ने देखा कि भाजपा नेता ही आंदोलन कर रही है, भाजपा के आंदोलन से हम विचलित नहीं होंगे, छात्रों के साथ सरकार है। झारखंड की सरकार अपने छात्रों के साथ खड़ी है। हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई है, 15 सितंबर को सरकार अपना पक्ष रखेगे।
भाजपा सीबीआई जांच की मांग कर रही है, अपने क्षेत्र के एजेंसी की जांच पर विश्वास नहीं है। सीआईडी जांच अब पहला दूसरा जेपीएससी तक पहुंच गया है। भाजपा नेता बताए पहली ओर दूसरी जेपीएससी की जांच सीबीआई को सौंपी थी, उसने कितना लोग का गिरफ्तारी हुई, कितना क्लोजर रिपोर्ट जमा हुआ, कितना को जेल भेजा। अभी सीआईडी की जांच में कई को जेल भेजा है। सीआईडी जांच से भाजपा नेता डर रहा है। पहला स्टेट है जो गड़बड़ होने पर कई परीक्षा रद्द किया। सरकार छात्रों के साथ है और हमेशा रहेगी। वही झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार खनन पर जो कानून थोपा, उसपर एक शब्द भाजपा नेता नहीं बोला। ऐसा दोहरी चरित्र वाली राजनीति हमने नहीं देखी है।
वही एक सवाल का जवाब देते हुए सदन में हंगामे के बीच दोनों सदन में ये खनन विधेयक बिल पेश किया गया। 7 सितंबर से प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। गांव गांव में बैठक करके जनजागरण करके खनन विधेयक काले कानून के बारे में बताया जाएगा। मौके पर बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, बबलू मिश्रा सहित अन्य थे।
इसे भी पढ़े – MLA Raj Sinha छात्रों के आंदोलन को लेकर कहा- हालिया घटना बिल्कुल इमरजेंसी की याद दिलाती है





