Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मिठाइयों (sweets) एवं अन्य खाद्य पदार्थों की चढ़ी मांग ,मांग के बिच मिठाइयों में मिलावट की कलाबजारी

On: August 26, 2026 6:55 PM
Follow Us:
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मिठाइयों (sweets) एवं अन्य खाद्य पदार्थों की चढ़ी मांग ,मांग के बिच मिठाइयों में मिलावट की कलाबजारी
---Advertisement---

लोहरदगा में आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मिठाइयों (sweets) एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग में संभावित वृद्धि को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग, लोहरदगा द्वारा को लोहरदगा शहरी क्षेत्र में नियमित निरीक्षण एवं निगरानी अभियान चलाया गया। पर्व-त्योहार के दौरान मिठाइयों (sweets)की बिक्री में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षित भंडारण पर विशेष निगरानी रखते हुए विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई। औचक निरीक्षण के क्रम में बीआईडी स्थित मेसर्स भोला साव के प्रतिष्ठान में बिना वैध लाइसेंस के भारी मात्रा में लड्डू (sweets) का निर्माण पाया गया।

जांच के दौरान करीब 150 किलोग्राम लड्डू में फंगस लगी मिली, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही संबंधित संचालक को खाद्य कारोबार के लिए वैध लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया। इसके बाद न्यू रोड स्थित मेसर्स अनुराग गुप्ता के प्रतिष्ठान की जांच की गई, जहां अस्वच्छ वातावरण में लड्डू का निर्माण किया जा रहा था। इस मामले में संबंधित संचालक पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया तथा प्रतिष्ठान में आवश्यक सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।

वहीं, बड़ा तालाब स्थित मेसर्स जिम्मी स्टोर एवं मेसर्स एम स्टार बेकरी के प्रतिष्ठानों में बिक्री के लिए रखे लड्डू की मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान लड्डू में हानिकारक अखाद्य रंग की मिलावट की पुष्टि हुई। दोनों प्रतिष्ठानों से करीब 50 किलोग्राम मिलावटी लड्डू जब्त किए गए, ताकि इस प्रकार के हानिकारक खाद्य पदार्थ उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच सकें। संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस भी जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार अखाद्य रंग का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। ऐसे पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है और लंबे समय तक सेवन करने से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को पर्व के दौरान विशेष सावधानी बरतने, गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल का उपयोग करने तथा मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों को निर्धारित स्वच्छता एवं सुरक्षित भंडारण मानकों के अनुरूप रखने का निर्देश दिया है।

साथ ही कारोबारियों से उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया है। उपायुक्त लोहरदगा के निर्देशानुसार आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों में इस प्रकार का औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोइन अख्तर, विश्वानाथ गगराई एवं विभाग के सहायक कर्मी रजनीश कुमार मौके पर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े – 7 सितंबर को MMDR Amendment Bill, 2026 के खिलाफ झामुमो करेगी आंदोलन , सिदो-कान्हू पर होगा प्रदर्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment