Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अगस्त 2026 महिनें में धनबाद में चार बार हुए भू-धंसान (land subsidence), सवाल के घेरे में हेमंत सोरेन! क्या यही है समृद्ध झारखंड?

On: August 27, 2026 3:48 PM
Follow Us:
अगस्त 2026 महिनें में धनबाद में चार बार हुए भू-धंसान (land subsidence), सवाल के घेरे में हेमंत सोरेन! क्या यही है समृद्ध झारखंड?
---Advertisement---

झारखंड समृद्ध है लेकिन इसके समृद्धता पर सवाल  भी उठता है, और ये सवाल झारखंड को दो तस्वीरों में विभाजित करता है, जहां एक तरफ झारखंड अपनी समृध्दता को लेकर पूरे विश्व भर में प्रसिध्द वही एकतरफ भू-धंसान (land subsidence) से परेशान और गरिबी से हतास लोग जहां झारखंड के तस्वीरे देखते नहीं बनती है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि भू- धंसान (land subsidence) झारखंड के लोगों के लिए या खासकर धनबाद  के लोगों  के लिए उनके दैनिक जीवन कास हिस्सा बन गया है। हर रोज भू-धंसान  (land subsidence)और रोज जनता नराज  लेकिन समाधान नही।

धनबाद के छताबाद इलाके में पिछले एक महीने में ही ज़मीन धंसने की ऐसी दो घटनाएं हो चुकी हैं। उन घटनाओं में दर्जनों घर ढह गए थे, जबकि कई अन्य घरों में दरारें आ गई थी। इन घटनाओं के बार-बार होने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है। कुछ आकड़े कहते है कि  इस महिने  कम से कम  चार अलग – अलग जगहों पर भू- धंसान हुई है –

7 अगस्त 2026- धनबाद जिले के कतरास (छाताबाद) इलाके में भारी भू-धंसान हुआ, जिससे एक दर्जन से अधिक मकान जमींदोज हो गए।

22-23 अगस्त 2026- धनबाद के झरिया-बस्ताकोला (कामिनी कल्याण मोहल्ला) में जमीन धंसने की घटना से कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

25 अगस्त 2026- गिरिडीह जिले के बनियाडीह गांव में सीसीएल (CCL) के लंकास्टर अस्पताल परिसर की जमीन धंस गई, जिससे अस्पताल के दो भवन तबाह हो गए और बड़ी दरारें पड़ गईं।

27 अगस्त 2026- धनबाद के छाताबाद क्षेत्र में एक बार फिर बड़ा गोफ (गड्ढा) बनने से नया भू-धंसान सामने आया।

धनबाद के बाघमारा इलाके में ज़मीन धंसने की एक और घटना हुई है। यह घटना कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छताबाद काजू बागान में हुई, जहाँ गुरुवार को ज़ोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई और एक बड़ा गड्ढा बन गया। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जमीन धंसने से बना गड्ढा लगभग 15 फीट चौड़ा और 60 फीट गहरा है।सबसे चिंता की बात यह है कि पास के तालाब का पानी लगातार इस गड्ढे में जा रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि ज़मीन धंसने की वजह से कई परिवार बेघर हो गए हैं। निवासी अब घर, रोज़ी-रोटी और भोजन की सुरक्षा से जुड़े संकट का सामना कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बार-बार हो रही इन घटनाओं के बावजूद, समस्या का स्थायी समाधान खोजने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने BCCL मैनेजमेंट को ज़िम्मेदार ठहराया

स्थानीय लोग इस घटना के लिए BCCL एरिया-03 मैनेजमेंट को ज़िम्मेदार मानते हैं। उनका आरोप है कि इलाके में अक्सर बिना किसी नियम-कानून के ज़ोरदार ब्लास्टिंग की जाती है, जिससे ज़मीन के नीचे कंपन और अस्थिरता बढ़ती है। हालांकि, इन आरोपों पर BCCL मैनेजमेंट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन और BCCL मैनेजमेंट तुरंत प्रभावित इलाके का निरीक्षण करें, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और ज़मीन धंसने की समस्या का स्थायी समाधान निकालें। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो किसी बड़ी त्रासदी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

इसे भी पढ़े – शातिर ठगों (cunning fraudsters) के खिलाफ धनबाद पुलिस की सख्त कारवाई, चौपाल के जरिए पुलिस ने ग्रामीणों को किया सर्तक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment