MMDR Act को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस कांफ्रेंस किया और कहा कि ये बात बार-बार आती है कि लोकतंत्र लोक – लाज से चलती है पर कांग्रेस ने इसे धो दिया है। लोगों को गुमराह करना, बरगलाना कांग्रेस के स्वभाव में शामिल है। जिस प्रकार MMDR Act बना है इसको लेकर कांग्रेस राज्य की जनता को गुमराह कर रही, कहीं अन्य राज्य में विरोध नहीं हो पर झारखंड में MMDR Act को लेकर लोगों को गुमराह करने का काम हो रहा।
छात्रों का आंदोलन पर फर्जी मुकदमा किया गया, उनकी मांग को भटकाने का काम किया गया। जब राज्य में व्यापार करने वाले उद्यमी को बगल के राज्य से सस्ता कोयला एवं अन्य चीजें मिल रही, झारखंड में सेस के कारण लोग खरीद नहीं रहे, यहां लोग जो खरीद रहे वो चोरी वाला सामान खरीदते हैं ,इससे राज्य में उत्पादन का नुकसान हो रहा।
राज्य सरकार के संरक्षण में पुलिस पदाधिकारी कोयला चोर को संरक्षण दे रही है। कांग्रेस झारखंड को एटीएम की तरह इस्तेमाल कर रही है।
आज जिस तरह से कोयला और आयरन ओर को लेकर धनबाद में सीआईएफएस को तैनात किया, चतरा, लातेहार, दुमका और गोड्डा में भी सीआईएसएफ को तैनात कर लूटने से बचाया जाए।
कांग्रेस विभिन्न जिलों पर कार्यक्रम कर जनता को बरगलाने का काम कर रही पर कोई सुन नहीं रहा। पिछले 6 साल में राज्य के हालत में गिरावट आई है।
बीजेपी के एक एक कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर उनके मंसूबों को बेनकाब करेंगे।
राज्य सरकार का केंद्र पर बकाया है, इसको लेकर कब तक गुमराह करेंगे ये लोग। झारखंड की जनता समझ चुकी है ये लोग झूठ और धोखा देने वाले लोग हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने 30 अगस्त को रांची में परिसीमन के विरोध में होने वाले रैली पर कहा, परिसीमन लागू हो गया क्या, इसको लेकर कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं।।क्या लागू हुआ , किसी का सीट घट गया क्या। सिर्फ दिखावे की राजनीति है। कांग्रेस नहीं कर रहा विरोध , कांग्रेस के कुछ नेता इसको लेकर राजनीति कर रहे हैं।
विश्व के जो हालात हैं,उसके तुलना में भारत में मंहगाई दर कम है।।दूसरे देशों की स्थिति क्या है, बहुत कुछ उस पर भी निर्भर करता है। वस्तु के दाम बढ़ते हैं फिर घटते भी हैं।
जयराम महतो को लेकर आदित्य साहू ने कहा, चाहे पदाधिकारी हों या कोई अन्य ,जिस तरह से पुलिस के अधिकारी विधायक जी से बात कर रहे थे उचित नहीं ।मर्यादा में रह कर बात करना चाहिए, जनप्रतिनिधि को भी मर्यादा में रह कर बात करना चाहिए। इस तरह की भाषा से समाज दूषित होता है। पुलिस एसोसिएशन के द्वारा गिरफ्तारी की मांग गलत है। हर व्यक्ति को मर्यादा में रह कर बात करना चाहिए।
अगर जयराम महतो का मन बढ़ा हुआ था तो पुलिस पदाधिकारी किस तरह से बात कर रहे थे। कोई डरा कर धमका कर कुछ करना चाहे है ये झारखंड है।





