Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रणधीर वर्मा (Randhir Verma) चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

रणधीर वर्मा (Randhir Verma) चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
---Advertisement---

धनबाद में कांग्रेस पार्टी ने रणधीर वर्मा  (Randhir Verma) चौक पर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा मामले में पारदर्शी जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई, वहीं MMDR  बिल का विरोध करते हुए इसे झारखंड के हितों के खिलाफ बताया।रणधीर वर्मा(Randhir Verma) चौक पर प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हाथों में तख्तियां और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। रणधीर वर्मा(Randhir Verma) चौक पर धरने के दौरान पार्टी नेताओं ने राम मंदिर चंदा मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले में एसआईटी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि जनता के सामने यह स्पष्ट हो सके कि जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं और कथित तौर पर कितनी राशि की गड़बड़ी का मामला सामने आया है।धरने को संबोधित करते हुए धनबाद की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एमएमडीआर बिल के जरिए झारखंड के हितों को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि इस बिल का असर राज्य की कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। अनुपमा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नजर झारखंड की खनिज संपदा पर है और राज्य के संसाधनों पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजेश किरण ने भी केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की जनता रोजगार और विकास की मांग कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार एमएमडीआर बिल लेकर आई है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता इस बिल को स्वीकार नहीं करेगी और अपने अधिकारों व प्राकृतिक संसाधनों के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।डॉ. राजेश किरण ने धनबाद सांसद को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि संसद में एमएमडीआर बिल के मुद्दे पर धनबाद सांसद की चुप्पी को जनता देख रही है और धनबाद व झारखंड की जनता पूरे मामले को समझ रही है। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और एमएमडीआर बिल को लेकर अपनी आपत्तियों को प्रमुखता से उठाया।

रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस के इस धरना-प्रदर्शन के जरिए पार्टी ने एक साथ दो बड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा है। एक ओर राम मंदिर चंदा मामले में पारदर्शी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई, तो दूसरी ओर एमएमडीआर बिल को झारखंड के हितों के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध किया गया।

इसे भी पढ़े- MMDR Act को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया प्रेस कांफ्रेंस, कहा- कांग्रेस राज्य की जनता को गुमराह कर रही है

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया और गरबा का रंग, अभिनेत्री आस्था सिंह होंगी मुख्य आकर्षण

पश्चिमी सिंहभूम: NH 75 ई हाटगम्हरिया में कार-ट्रेलर के बीच में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत 2 घायल

Leave a Comment