Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुद्रिका बैंक्वेट हॉल (Mudrika Banquet Hall) में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन, आदिवासी महिलाओं ने बांधी राखी

मुद्रिका बैंक्वेट हॉल (Mudrika Banquet Hall) में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन, आदिवासी महिलाओं ने बांधी राखी
---Advertisement---

लोहरदगा शहर के मुद्रिका बैंक्वेट हॉल (Mudrika Banquet Hall) में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता का एक खास दृश्य देखने को मिला। लोहरदगा आरोग्य फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आदिवासी महिलाओं और फाउंडेशन की सेविकाओं ने डीडीसी राज माहेश्वर समेत मौजूद अतिथियों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधा। एक के बाद एक बहनों ने जब डीडीसी को राखी बांधी तो देखते ही देखते उनकी दोनों कलाइयां राखियों से भर गईं। यह दृश्य कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा।  मुद्रिका बैंक्वेट हॉल (Mudrika Banquet Hall) में राखी बंधवाने के  बाद डीडीसी राज माहेश्वर ने बहनों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान जताते हुए उन्हें अपने हाथों से उपहार दिए। मुद्रिका बैंक्वेट हॉल (Mudrika Banquet Hall)  आयोजित कार्यक्रम  उन्होंने कहा कि आरोग्य फाउंडेशन की सेविका बहनों की सहायता के लिए वह सदैव उपलब्ध रहेंगे।

जब भी उनकी आवश्यकता हो, वे बेझिझक उनसे संपर्क कर सकती हैं। रक्षाबंधन के इस आत्मीय आयोजन ने भाई-बहन के रिश्ते को सामाजिक सेवा और सहयोग की भावना से जोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद आरोग्य फाउंडेशन की ओर से मुख्य अतिथि डीडीसी राज माहेश्वर को शॉल ओढ़ाकर, पौधा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे अन्य अतिथियों को भी शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वागत का अंदाज भी पूरी तरह पारंपरिक रहा। आदिवासी महिलाओं और फाउंडेशन की सेविकाओं ने पारंपरिक नृत्य के साथ ढोल-नगाड़े और मांदर की थाप पर अतिथियों का स्वागत किया। संकट मोचन हनुमान मंदिर से मुद्रिका बैंक्वेट हॉल तक लोग हर्षोल्लास के साथ अतिथियों के स्वागत में पहुंचे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सार्जेंट मेजर मुकेश कुमार अपनी बटालियन के साथ मौजूद रहे।

आदिवासी महिलाओं और सेविकाओं ने उन्हें भी रक्षा सूत्र बांधा। इसके अलावा मंच पर मौजूद राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ. मुकुल भाटिया, राष्ट्रीय संरक्षक एवं रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. एमएस भट्ट, नेत्र सर्जन डॉ. राजमोहन, केंद्रीय सदस्य शिवशंकर साबू, संयोजक जय प्रकाश शर्मा, जिला सचिव सुनील अग्रवाल, मंदिरा गोगोई, प्रभा भट्ट, नीलू रानी, लोहरदगा संरक्षक शिव प्रसाद राजगढ़िया, नवल प्रसाद राजगढ़िया, गुप्तेश्वर गुप्ता और हीरालाल अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों को भी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा। डीडीसी राज माहेश्वर ने आरोग्य फाउंडेशन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वावलंबन और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य अतुलनीय है। जनजातीय क्षेत्रों में संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों से वह प्रभावित हैं। उन्होंने सेविकाओं को भरोसा दिलाया कि जरूरत के समय वह हरसंभव सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।

फाउंडेशन के संयोजक जय प्रकाश शर्मा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि आज भी लोहरदगा के कई सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में जरूरी सुविधाओं की कमी है। आरोग्य फाउंडेशन के माध्यम से जनजातीय समूहों की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास लोहरदगा के सभी सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाने का रहेगा, खासकर जिले के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों तक संस्था की सेवाएं पहुंचाने पर जोर रहेगा। केंद्रीय समिति से आए पदाधिकारियों ने कम समय में आयोजित किए गए भव्य कार्यक्रम की सराहना की।

जिला सचिव सुनील अग्रवाल ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अतिथियों की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने पूरी जिला समिति की ओर से सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।रक्षाबंधन के इस आयोजन में आदिवासी महिलाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को एक अलग पहचान दी। राखी के धागों में जहां भाई-बहन के रिश्ते की मिठास दिखी, वहीं अतिथियों का पारंपरिक स्वागत और सम्मान जनजातीय संस्कृति, सामाजिक जुड़ाव और सेवा भावना की खूबसूरत तस्वीर पेश करता नजर आया।

इसे भी पढ़े – रणधीर वर्मा (Randhir Verma) चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया और गरबा का रंग, अभिनेत्री आस्था सिंह होंगी मुख्य आकर्षण

पश्चिमी सिंहभूम: NH 75 ई हाटगम्हरिया में कार-ट्रेलर के बीच में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत 2 घायल

Leave a Comment