Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

On: August 29, 2026 5:49 PM
Follow Us:
नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा
---Advertisement---

उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति(ANCORD)  की बैठक का आयोजन किया गया। ANCORD के  बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले में संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही ANCORD बैठक में  उनके द्वारा अलग-अलग विभागों द्वारा इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त द्वारा सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया वहीं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध जांच अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश उपायुक्त के द्वारा दिया गया।

जिले में युवाओं को नशे की लत से बचाने एवं नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने पूरे जिले में योजनाबद्ध तरीके से दवा दुकानों आदि में सघन जांच अभियान चलाने एवं वैसी सभी दवाएं जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जा सकता हो पर विशेष निगरानी रखते हुए दावों की बिक्री स्टॉक आदि से संबंधित प्रतिवेदन नियमित रूप से ससमय जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में रात्रि के समय असामाजिक तत्वों, युवाओं आदि द्वारा नशे का प्रयोग करने पर विशेष संज्ञान लेते हुए बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने आवश्यकता अनुसार वैसे सभी सार्वजनिक स्थलों अन्य स्थलों पर निगरानी, पर्याप्त लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उपायुक्त ने इसके लिए नियमित निगरानी, सीसीटीवी कैमरों आदि की उपलब्धता पर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

READ ALSO – नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment