Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर रोक, 8 दुकानों और प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण बोकारो पुलिस ने किया

On: August 30, 2026 4:01 PM
Follow Us:
तंबाकू उत्पादों (tobacco products) की अवैध बिक्री पर रोक, 8 दुकानों और प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण बोकारो पुलिस ने किया।
---Advertisement---

बोकारो पुलिस ने नशे खिलाफ सफलता हासिल की है, आपको बता दें कि  तंबाकू उत्पादों (tobacco products) की अवैध बिक्री और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बेरमो प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (tobacco products) अधिनियम (COTPA-2003) का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांधीनगर ओपी क्षेत्र में विशेष निरीक्षण और छापेमारी अभियान चलाया। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व नोडल अधिकारी SI बिलफ्रेड लकड़ा ने किया। टीम ने क्षेत्र कीतंबाकू उत्पाद (tobacco products) अधिनियम (COTPA-2003)  के तहत  8 दुकानों और प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में COTPA-2003 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद सभी आठ दुकानदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 3,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

प्रशासन ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि खुली सिगरेट की अवैध बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि जिन सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों की पैकेजिंग पर निर्धारित स्वास्थ्य चेतावनी और सचित्र वैधानिक चेतावनी नहीं होगी, उनकी बिक्री भी प्रतिबंधित है। ऐसी बिक्री COTPA-2003 की धारा 7 के प्रावधानों का उल्लंघन मानी जाती है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल एक अभियान तक सीमित नहीं रहेगी। तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिलेभर में निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा।

प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर संबंधित दुकानदार या प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े – खड़गे की रैली के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस पार्टी के लोगों में दिखा नराजगी

इसे भी पढ़े –   MGM अस्पताल के गेट पर महिला ने टेम्पो में हि दिया बच्चे को जन्म, MGM अस्पताल के हेल्थकेयर सिस्टम पर उठा सवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment