Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विधायक जयराम महतो के खिलाफ कार्रवाई की मांग, गाली-गलौच का ऑडियो से हो रहा वायरल

On: August 30, 2026 8:58 PM
Follow Us:
विधायक जयराम महतो (MLA Jayram Mahto) के खिलाफ कार्रवाई की मांग, गाली-गलौच का ऑडियो से हो रहा वायरल
---Advertisement---

विधायक जयराम महतो (MLA Jayram Mahto) के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म करेंगे चरणबध आंदोलन चुनाव के समय हम जैसे पुलिस कर्मियों किया पैसे से मदद आज पुलिस के खिलाफ टिप्पणी कर रहे। डुमरी विधायक जयराम महतो (MLA Jayram Mahto) और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित गाली-गलौच का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस एसोसिएशन की ओर से MLA Jayram Mahto की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग लगातार तेज होती जा रही है। एसोसिएशन ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया था।

आपको बता दें कि अल्टीमेटम के चार दिन पूरे हो गए, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से पुलिस एसोसिएशन में नाराजगी है। वही एसोसिएशन का आरोप है कि विधायक समर्थकों की ओर से सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे ऑडियो-वीडियो वायरल किए जा रहे हैं, जिनसे पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। एसोसिएशन ने एक बार फिर विधायक जयराम महतो से थाना प्रभारी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

पुलिस एसोसिएशन ने कहा कि इस मामले में आगे की रणनीति केंद्रीय संगठन के निर्देश पर तय की जाएगी। एसोसिएशन ने विधायक के सामने चार सवाल भी रखे हैं। संगठन का कहना है कि विधायक के चुनाव लड़ने के दौरान कई पुलिसकर्मियों ने निजी स्तर पर आर्थिक सहयोग किया था। इसके बावजूद छोटी सी बात को लेकर थाना प्रभारी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौच करना और बाद में पुलिस एसोसिएशन को निशाना बनाना उचित नहीं है।

READ ALSO – नेपाल में लगातार बारिश और बिगड़ी हलात, नारायणगढ़ से काठमांडू, पोखरा और मुग्लिंग तक गाड़ीयों का आने – जाने पर लगी रोक

READ ALSO –  प्रेमी के साथ मिलकर तीन बच्चों की मां ने अपने पत्ती की हत्या की रची साजिश, मृतक की मां की शिकायत के बाद खुला पोल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment