Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

“मेरा शहर, मेरा हक” के साथ यूथ कांग्रेस ने शुरू किया IYC Better Cities Campaign, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

On: September 1, 2026 1:38 PM
Follow Us:
“मेरा शहर, मेरा हक” के साथ यूथ कांग्रेस ने शुरू किया IYC Better Cities Campaign, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
---Advertisement---

रांची में यूथ कांग्रेस की ओर से मंगलवार को IYC Better Cities Campaign का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत शहरों में नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की निगरानी करने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही गई है। अभियान का मुख्य नारा “मेरा शहर, मेरा हक” रखा गया है।

अभियान की शुरुआत के मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि शहर के लोगों को नगर निगम की ओर से मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं वास्तव में मिल रही हैं या नहीं, इसकी निगरानी युवा कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए जनता से जुड़ी समस्याओं को सामने लाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों और नगर निगम के समक्ष आवाज उठाई जाएगी।

सफाई कर्मियों के मुद्दे को भी अभियान में किया जाएगा शामिल

गौरव सिंह ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों की स्थिति और उनकी सुविधाओं पर भी युवा कांग्रेस का ध्यान रहेगा। उन्होंने सफाई कर्मियों के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ लाइफ इंश्योरेंस की मांग उठाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उनके हितों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से उठाना जरूरी है।

रांची नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

प्रेस वार्ता के दौरान गौरव सिंह ने रांची नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि रांची में बीजेपी का महापौर है और ज्यादातर पार्षद भी बीजेपी से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद शहर में जिस तरह के विकास और नागरिक सुविधाओं की अपेक्षा की जाती है, उस स्तर पर काम नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का काम जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यदि निगम अपनी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से नहीं निभाता है, तो युवा कांग्रेस जनता की आवाज बनकर उसके खिलाफ सवाल उठाएगी।

विधायक सीपी सिंह पर भी साधा निशाना

गौरव सिंह ने रांची के विधायक सीपी सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक केवल रांची में घूमते नजर आते हैं, जबकि शहर की समस्याओं के समाधान के लिए अपेक्षित काम नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस आगे भी आवाज उठाती रहेगी।

IYC Better Cities Campaign के जरिए युवा कांग्रेस अब शहरों में नागरिक सुविधाओं, सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मियों से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चलाने की तैयारी में है। “मेरा शहर, मेरा हक” के तहत आम लोगों की समस्याओं को सामने लाना और नगर निकायों की जवाबदेही तय करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य बताया गया है।

Also Read- मूनीडीह CBM परियोजना का PM के सलाहकार तरुण कपूर ने किया निरीक्षण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर पुलिस एसोसिएशन सख्त, पांच दिन के अल्टीमेटम के बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर पुलिस एसोसिएशन सख्त, पांच दिन के अल्टीमेटम के बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा में भाजपा नेताओं को जमानत के बाद गरमाई सियासत, हरिमोहन मिश्रा बोले- न्यायपालिका पर पूरा भरोसा, मंत्री की कथित साजिश नहीं होने देंगे कामयाब

जामताड़ा में भाजपा नेताओं को जमानत के बाद गरमाई सियासत, हरिमोहन मिश्रा बोले- न्यायपालिका पर पूरा भरोसा, मंत्री की कथित साजिश नहीं होने देंगे कामयाब

लातेहार में अचानक बाल आश्रय गृह पहुंचे डीसी संदीप कुमार, बच्चों से मिले और जानी सुविधाओं की हकीकत

लातेहार में अचानक बाल आश्रय गृह पहुंचे डीसी संदीप कुमार, बच्चों से मिले और जानी सुविधाओं की हकीकत

धनबाद में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध मार्च, ‘रोल बैक’ की उठी मांग

धनबाद में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध मार्च, ‘रोल बैक’ की उठी मांग

SCO Summit में मोदी का बड़ा संदेश: पुतिन से बोले- ‘Endless War’ से ‘End of War’ की ओर बढ़ना होगा, जिनपिंग से भी हुई बातचीत

SCO Summit में मोदी का बड़ा संदेश: पुतिन से बोले- ‘Endless War’ से ‘End of War’ की ओर बढ़ना होगा, जिनपिंग से भी हुई बातचीत

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की तेज रफ्तार, FY27 की पहली तिमाही में 7.8% रही GDP ग्रोथ, वित्त मंत्री ने कहा भारतीयों की मेहनत रंग लाई

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की तेज रफ्तार, FY27 की पहली तिमाही में 7.8% रही GDP ग्रोथ, वित्त मंत्री ने कहा भारतीयों की मेहनत रंग लाई

Leave a Comment