Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, बड़ी गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

जमशेदपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, बड़ी गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
---Advertisement---

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा सुनसुनिया गेट के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार बड़ी गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बड़ी गाड़ी में फंस गई और कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और किसी तरह बाइक सवार युवक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सागर गोप के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी टीएमएच पहुंचे। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बड़ी गाड़ियों के परिचालन को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनसुनिया गेट के आसपास बड़ी गाड़ियों की आवाजाही के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं और बाइक सवारों को खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस इलाके में बड़ी गाड़ियों के परिचालन को नियंत्रित करने के साथ सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

शहर में भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। आए दिन दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। इसके बावजूद संवेदनशील मार्गों पर रफ्तार नियंत्रण और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर प्रभावी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment