Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गिरिडीह में कोयला लदे ट्रक और अभ्रक लदे 407 की आमने-सामने जोरदार टक्कर, इस सड़क हादसे में दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

गिरिडीह में कोयला लदे ट्रक और अभ्रक लदे 407 की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे
---Advertisement---

गिरिडीह के जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अरवाटांड़ के पास करीब रात एक बजे अभ्रक लदे 407 ट्रक और कोयला लदे ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, अभ्रक लदा 407 ट्रक जमुआ की ओर से पचंबा की तरफ जा रहा था। वहीं, कोयला लदा ट्रक गिरिडीह से जमुआ होते हुए बिहार के लखीसराय की ओर जा रहा था। इसी दौरान अरवाटांड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद अभ्रक लदा 407 सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर अभ्रक के कथित अवैध खनन और परिवहन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती के बावजूद ऐसे वाहनों के परिचालन पर सवाल खड़े किए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस वाहन मालिकों के साथ-साथ अभ्रक के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अभ्रक का परिवहन वैध दस्तावेजों के साथ किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

झारखंड में औसतन हर दिन लगभग 15 से 16 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और हर दिन करीब 12 लोगों की जान जाती है। झारखंड में कोरोना के बाद सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment