Lalu Yadav ने इन मुद्दों पर P मोदी को घेरा, कहा चुनाव जिंदा रहने की लड़ाई है

Lalu Yadav News: लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के दरमियान आप प्रति आप की राजनीति जारी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर प्रहार किया था।

रविवार को लालू प्रसाद यादव ने उन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर 10 पॉइंट लिखकर मोदी सरकार को लपेटे में लेने का प्रयास किया। लाल यादव ने लिखा कि यह चुनाव करने की नहीं जिंदा रहने की लड़ाई है। उन्होंने लिखा कि देश के 140 करोड़ जनता गंभीरता से काफी चीजों को सोच रहे हैं।

Lalu Yadav ने लिखा कि भारत की 140 करोड़ जनता गंभीरता से यह सोच रही है कि अगर

𝟏. मोदी सरकार आया तो संविधान खत्म कर देगा।

𝟐. मोदी सरकार आया तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा

𝟑. मोदी सरकार आया तो आरक्षण समाप्त कर देगा।

𝟒.मोदी सरकार आया तो युवा बिन नौकरी मर जाएगा

𝟓. मोदी सरकार आया तो तो नौजवान बिन रोज़गार मर जाएगा।

𝟔. मोदी सरकार आया तो आम आदमी महंगाई से मर जाएगा

𝟕. मोदी सरकार आया तो पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भी अग्निवीर लागू कर देंगे।

𝟖. मोदी सरकार आया तो किसान अपना अधिकार मांगते मांगते मर जाएगा।

𝟗. मोदी सरकार आया तो इनके 𝟏𝟎 वर्षों से अधिक नफरत एवं विभाजन और अधिक बढ़ जाएगा।

𝟏𝟎. मोदी सरकार आया तो 𝟏𝟎 वर्षों में बर्बाद संवैधानिक संस्थाओं की बची-खुची स्वायत्तता भी खत्म हो जाएगी।

बिहार सरकार के मंत्री ने दिया जवाब

लाल यादव के बयान के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और बिहार सरकार में करीबी मंत्री विजय चौधरी ने प्रतिक्रिया दिया। उन्होंने कहा कि संविधान खतरे में है? कौन ऐसी बात हो रही है जो संविधान के अनुरूप नहीं है। अभी तो चुनाव हो रहे हैं। आरजेडी, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सभी अपने पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। वोट मांगना संविधान खतरे में डालना होता है क्या? विपक्ष के लोग जनता को भ्रमित करने की प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिले Kanhaiya Kumar

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.