Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी
---Advertisement---

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी और CM हेमंत सोरेन से मिलकर शोक जताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “ रूपी सोरेन जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। उन्होंने सदैव जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किए। शोक की इस घड़ी में हेमंत सोरेन जी, कल्पना जी और उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।“

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा “श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। जनजातीय समाज के लोगों के सशक्तीकरण और कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। श्री हेमंत सोरेन जी, श्रीमती कल्पना सोरेन जी तथा उनके समस्त परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ।“

गुरु जी आवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिय एक्स पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा “झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माताजी श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।“

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की माताजी रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ हैं।“

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने लिखा ” झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माताजी, श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ रूपी सोरेन जी ने जीवनभर दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के संघर्षों में साथ दिया और परिवार के लिए ममता, स्नेह एवं त्याग की मिसाल रहीं।”

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। उनके पार्थिव शरीर को रांची स्थित गुरु जी आवास से नेमरा ले जाया जा रहा है। हेमंत सोरेन के पैत्रिक स्थान नेमरा में ही उनकी मां रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Illigal Timber Trade: बोकारो में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी लदे दो बोलेरो पिकअप जब्त

Illigal Timber Trade: बोकारो में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी लदे दो बोलेरो पिकअप जब्त

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान

Chaibasa News: बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर चाईबासा में होगा प्रमंडलीय जनजातीय सम्मेलन,

Chaibasa News: बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर चाईबासा में होगा प्रमंडलीय जनजातीय सम्मेलन, भाजपा ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

अनन्या बिड़ला का बड़ा खुलासा: एक ही शख्स से बार-बार मिले शादी के प्रस्ताव

Ananya Birla: एक ही शख्स से बार-बार मिले शादी के प्रस्ताव, कारोबार से बॉलीवुड तक बनाई अलग पहचान

Health Crisis: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की दोहरी मार: एंबुलेंस हड़ताल से लेकर महंगे इलाज तक

Health Crisis: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की दोहरी मार: एंबुलेंस हड़ताल से लेकर महंगे इलाज तक, जेब पर बढ़ा बोझ

Leave a Comment