Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कम अंक आने पर मिली डांट, छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया था, जहां से पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया।

---Advertisement---

पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी थाना अंतर्गत फूलबगान इलाके में शनिवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीया छात्रा कल्पना पान का शव उसके ही कमरे से फांसी के फंदे में झूलते हुए बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

अंदर से बंद था कमरा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। शनिवार के दिन घर में कोई नहीं था। घर के सभी सदस्य एक दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए हुए थे। जब वे शाम को वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से पूरी तरह बंद पाया। परिजनों ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो कल्पना अंदर फांसी के फंदे में झूलती हुई मिली।

अस्पताल पहुंचने पर हुई पुष्टि

परिवार के लोग तुरंत उसे लेकर नोवामुंडी स्थित टाटा अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया था, जहां से पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया।

परीक्षा परिणाम से जुड़ा बताया जा रहा मामला

परिजनों की मानें तो हाल ही में स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित हुए थे, जिसमें कल्पना का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक अच्छा नहीं रहा था। इसे लेकर परिजनों ने उसे समझाया-बुझाया भी था। इसी बात से नाराज होकर वह एक कदम उठाया है। हालांकि पुलिस हरसंभव पहलू, जैसे पारिवारिक पृष्ठभूमि और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखकर गहराई से तफ्तीश कर रही है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस आकस्मिक हादसे के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शोक की लहर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Special Session: झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Special Session: झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, CM हेमंत सोरेन ने केंद्र पर साधा निशाना

Constitution Day: रांची में BJP ने मनाया संविधान गौरव दिवस

Constitution Day: रांची में BJP ने मनाया संविधान गौरव दिवस, आदित्य साहू और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

Mineral Rights: कल्पना सोरेन की हुंकार- ‘झारखंड कोई उपनिवेश नहीं’

Mineral Rights: कल्पना सोरेन की हुंकार- ‘झारखंड कोई उपनिवेश नहीं’, MMDR एक्ट पर केंद्र को घेरा

Jharkhand Assembly: MMDR एक्ट पर झारखंड की सियासत में संग्राम!

Jharkhand Assembly: MMDR एक्ट पर झारखंड की सियासत में संग्राम! विशेष सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

Koderma News: झुमरी तिलैया में छात्राओं का फिर हल्लाबोल

Koderma News: झुमरी तिलैया में छात्राओं का फिर हल्लाबोल, ‘सर को वापस लाओ’ के नारों से गूंजा सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय!

HEC Issue: रांची के HEC पर दिवालिया होने का खतरा!

HEC Issue: रांची के HEC पर दिवालिया होने का खतरा! NCLT के आदेश के खिलाफ NCLAT पहुंचेगा प्रबंधन

Leave a Comment