महानवमी पर आमला टोला के ऐतिहासिक आदि दुर्गोत्सव में शामिल हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मां दुर्गा से लिया आशीर्वाद
156 वर्षों की गौरवशाली परंपरा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अटूट आस्था का प्रतीक : मिथिलेश कुमार ठाकुर
चाईबासा : महानवमी के पावन अवसर पर मंगलवार को झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर चाईबासा के ऐतिहासिक आमला टोला सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित आदि दुर्गोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने मां दुर्गा के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की गौरवशाली परंपरा की सराहना की। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति, साहस, करुणा और बुराई पर अच्छाई की विजय की प्रतीक हैं। दुर्गा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का जीवंत उत्सव है। उन्होंने कहा कि चाईबासा के आमला टोला में वर्ष 1870 से निरंतर आयोजित हो रहा आदि दुर्गोत्सव अपने आप में ऐतिहासिक और गौरवशाली है।156 वर्षों से इस परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखना समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा स्थानीय श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, समर्पण और सामूहिक प्रयास का परिचायक है।उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आमला टोला का आदि दुर्गोत्सव इस बात का प्रेरणादायी उदाहरण है कि किस प्रकार पीढ़ी-दर-पीढ़ी आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता की विरासत को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ऐतिहासिक आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते है।पूर्व मंत्री ने महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा की कृपा से पश्चिमी सिंहभूम सहित पूरे झारखण्ड में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव बना रहे तथा समाज का प्रत्येक वर्ग प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।इस दौरान पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर ऐतिहासिक आदि दुर्गोत्सव के आयोजन की जानकारी ली तथा इस गौरवशाली परंपरा को निरंतर बनाए रखने के लिए सभी के प्रयासों की प्रशंसा की।इस अवसर पर पूजा समिति के मुख्य पुजारी अनूप मुखर्जी, सहयोगी तपन बनर्जी, संयुक्त सचिव त्रिशानु राय सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।






