Share Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 50 प्वाइंट की गिरावट के साथ 73556 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 7 प्वाइंट की मामूली बढ़त के साथ 22760 पर बंद हुआ।
Share Market: सेंसेक्स में गिरावट वहीं निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद
शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट के बाजार में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला। बाजार बंद होने तक सेंसेक्स में करीब 400 प्वाइंट का सुधार दिखा। वहीं निफ्टी भी करीब 100 प्वाइंट की सुधार के साथ बंद हुआ। निफ्टी बैंक भी 391 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ। फार्म और रियल्टी शेयरों ने आज बाजार में दम दिखाया। मैनकाइंड फार्मा करीब 9 परसेंट चढ़कर 2515 पर बंद हुआ।
IT शेयरों ने आज बाजार को नीचे खींचा
वहीं IT शेयरों ने आज बाजार को नीचे खींचा। टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, एलटीएम और परसिस्टेंट के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इन शेयरों ने इंडेक्स को नीचे खींचा। निफ्टी 20 DMA और 200 WMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी को 22600 पर सोपर्ट और 22800 पर रेजिस्टेंस देखने को मिल रहा है। अगर निफ्टी 22800 को पार करता है तो 23000 को छू सकता है।
वहीं जानकार ट्रेडर्स को लेवल के आधार पर स्टैटेजी अपनाने की सलाह दे रहे हैं। क्रूड का भाव 115 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है साथ ही ब्याज दरों को लेकर यूएस फेड के फैसले पर निवेशकों की नजर है। शायद यही वजह है कि निवेश संभलकर निवेश कर रहे हैं या तो ‘वेट एंड वॉच’ की स्ट्रैटेजी अपना रहे हैं।
ऑटो शेयरों ने भी आज बाजार को सपोर्ट किया। सोना बीएलडब्ल्यू के शेयर करीब 9 परसेंट की उछाल के साथ 851 पर बंद हुआ।
अगर कमोडिटी बाजार की बात करें तो सोने-चांदी की चमक थोड़ी फीकी हुई है। चांदी की कीमत 2 लाख प्रति किलो के नीचे फिसल चुका है। फिलहाल एमसीएक्स पर चांदी 1 लाख 93 हजार के करीब काम कर रही है। जबकि सोने की कीमतो में भी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोने 0.31 परसेंट गिरकर 1, 42,500 के करीब कारोबार कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- Illegal Weapon: बोकारो में मामा की लापरवाही से मासूम भांजे की मौत








1 thought on “Share Market: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार”