Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jio Listing: रिलायंस जियो की शानदार लिस्टिंग, भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

Jio Listing: रिलायंस जियो की शानदार लिस्टिंग, भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी
---Advertisement---

Jio Listing: भारत के सबसे बड़े आईपीओ रिलायंस जियो की शानदार लिस्टिंग हुई है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो की करीब 21.3 परसेंट प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है। रिलायंस जियो की लिस्टिंग 1358 रुपए पर हुई है जबकि इसका इश्यू प्राइस 1119 रुपए प्रति शेयर था।

Jio Listing: लिस्टिंग के दौरान पूरा अंबानी परिवार मंच पर मौजूद

लिस्टिंग के दौरान मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और  बड़े बेटे आकाश अंबानी मौजूद रहे। रिलायंस जियो के एमडी आकाश अंबानी ही हैं। लिस्टिंग के साथ ही रिलायंस जियो का मार्केट कैपिटलाइजेशन भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक से ज्यादा हो गया है। इसके साथ ही रिलायंस जियो भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

जियो प्लेटफॉर्म बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

मार्केट कैप के हिसाब से अब भारत की को दो सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस यानी मुकेश अंबानी की ही है। मार्केट कैप के हिसाब  15.84 लाख करोड़ रुपए  के साथ पहले नंबर पर है रिलायंस इंडस्ट्रीज वहीं दूसरे नंबर पर 12.6 लाख करोड़ रुपए  के साथ जियो प्लेटफॉर्म दूसरी कंपनी बन गई है। जबकि तीसरे नंबर पर है भारती एयरटेल जिसका मार्केट कैप 12.20 लाख करोड़ रुपए है।

एनएसई के एमडी आशीष चौहान के अनुसार जियो प्लेटफॉर्म रिलायंस ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली  12वीं कंपनी बन गई है। रिलायंस जियो की लिस्टिंग जियो प्लेटफॉर्म के नाम से हुई है। 11 बजे के कारोबार तक जियो 21.78% की उछाल यानी 243 रुपए चढ़कर 1362 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

जियो प्लेटफॉर्म पर ब्रोकरेज फर्म की क्या है राय

कई ब्रोकरेज फर्मों को जियो के शेयरों में तेजी की संभावना दिख रही है। लेकिन उन्होंने प्रतिस्पर्धा, बहुत ज्यादा कैपिटल एक्सपेंडीचर और भारत के दूरसंचार नियमों में बदलावों को लेकर चिंता जताई है। दूर संचार नियमों में  स्पेक्ट्रम, लाइसेंसिंग और शुल्क से संबंधित नियम शामिल हैं।

जियो की लिस्टिंग के साथ ही भारत आईपीओ का दुनिया में सबसे बड़ा बाजार बन गया है। भारत में इस साल अबतक कुल 246 आईपीओ की लिस्टिंग हुई है। हालांकि आईपीओ के जरिए सबसे ज्यादा फंड जुटाने के मामले में भारत चौथे नंबर पर है। पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे नंबर पर चीन और तीसरे नंबर पर हांगकांग है।

इसे भी पढ़ें- NZ Vs IND T20: अभिषेक शर्मा के तूफानी पारी से भारत की ऐतिहासिक जीत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Jio Listing: रिलायंस जियो की शानदार लिस्टिंग, भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी”

Leave a Comment