Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Rural Talent: देवघर में कबड्डी के विजेता खिलाड़ियों पर डॉ. सुनील खवाड़े ने बरसाया इनाम

Rural Talent: देवघर में कबड्डी के विजेता खिलाड़ियों पर डॉ. सुनील खवाड़े ने बरसाया इनाम
---Advertisement---

Rural Talent: खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में देवघर जिला ओलंपिक संघ सह जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने सराहनीय पहल की है।

स्थानीय इनडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 के विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बालक एवं बालिका वर्ग की विजेता टीमों को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

गौरतलब है कि 25 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया था। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए डॉ. खवाड़े ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सारवां के सुजीत को दिया। उन्हें पांच हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। वहीं, प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी राजकुमार को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

Rural Talent: सारवां की बालिका खिलाड़ियों को बूट खरीदने को दिए 10 हजार

सम्मान समारोह के दौरान सारवां की बालिका खिलाड़ियों ने अपनी एक बड़ी समस्या डॉ. सुनील खवाड़े के सामने रखी। खिलाड़ियों ने बताया कि उनके पास कबड्डी खेलने के लिए पर्याप्त बूट उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण अभ्यास और प्रतियोगिताओं में परेशानी होती है।

खिलाड़ियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए डॉ. खवाड़े ने तत्काल 12 बालिका खिलाड़ियों के लिए बूट खरीदने के उद्देश्य से टीम के कोच को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उनके इस सहयोग से खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।

ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना संघ की प्राथमिकता

इस अवसर पर डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और उचित मंच उपलब्ध कराने की। उन्होंने कहा कि जिला ओलंपिक संघ और कबड्डी एसोसिएशन का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिले, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर देवघर का नाम रोशन कर सकें।

प्रदर्शनी मैच में सारवां की टीम का दबदबा

सम्मान समारोह से पहले आयोजित प्रदर्शनी मैच में बालिका और बालक दोनों वर्गों में सारवां की टीम ने जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों और खेलप्रेमियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र देव, संजय मालवीय, राजकमल, अशरफ अली खान, मनोज पांडेय समेत कई खेलप्रेमी, खिलाड़ी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें- CBI Investigation: धनबाद CBI कार्यालय में सिंफर कर्मचारी से मारपीट!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment