Chandil Chhath: सरायकेला-खरसावां के चांडिल में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चांडिल पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में सहरबेड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी के छठ घाटों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विश्वास घाट को सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक घोषित करते हुए वहां छठ पूजा नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
चांडिल थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी और पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने भी सहरबेड़ा छठ घाट का जायजा लिया। निरीक्षण में पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय मुखिया भी मौजूद रहे।
Chandil Chhath: विश्वास घाट पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बैनर लगाकर किया सतर्क
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, नदी के जलस्तर, पानी के तेज बहाव, गहराई और उपलब्ध सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने पूजा समितियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं को खतरनाक स्थानों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।
सहरबेड़ा स्थित विश्वास घाट को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है। पिछले वर्ष यहां हुई घटना और वर्तमान में स्वर्णरेखा नदी के तेज जल प्रवाह एवं अत्यधिक गहराई को देखते हुए इस घाट को खतरनाक घोषित किया गया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इस वर्ष विश्वास घाट पर छठ पूजा का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
श्रद्धालुओं से सुरक्षित घाटों पर ही पूजा करने की अपील।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने विश्वास घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया है। इसके साथ ही मौके पर चेतावनी संबंधी बैनर भी लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को प्रतिबंधित घाट के खतरे की जानकारी मिल सके। पुलिस और पूजा समिति के सदस्य स्थानीय ग्रामीणों एवं छठव्रतियों से लगातार अपील कर रहे हैं कि वे बैरिकेडिंग पार कर विश्वास घाट की ओर न जाएं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में सभी छठव्रतियों और श्रद्धालुओं से खतरनाक घोषित विश्वास घाट पर पूजा नहीं करने तथा सुरक्षित छठ घाटों का ही चयन करने की अपील की गई है।
प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इसे भी पढ़ें- HEC Worker Issue: HEC में 28 महीने से वेतन नहीं मिलने पर मजदूरों का








