Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Shayra Munda: अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का 91 वर्ष की उम्र में निधन, झारखंड में शोक की लहर, हेमंत सोरेन ने जताया दुख

Shayra Munda: अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का 91 वर्ष की उम्र में निधन
---Advertisement---

Shayra Munda:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर भावुक पोस्ट साझा कर अपनी मां के निधन की जानकारी दी। उन्होंने मां को अपने जीवन का सबसे मजबूत सहारा बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।

अर्जुन मुंडा ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि जिंदगी का वो सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।” उनके इस भावुक संदेश से मां के प्रति उनका गहरा लगाव और इस अपूरणीय क्षति का दर्द साफ झलकता है।

Shayra Munda: सोमवार को निकलेगी अंतिम यात्रा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शायरा मुंडा लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनका अंतिम दर्शन सोमवार, 23 नवंबर को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे उनके आवास से अंतिम यात्रा स्वर्णरेखा बर्निंग घाट, भुइयांडीह, जमशेदपुर के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन मुंडा से फोन पर बातचीत कर उनकी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा करते हुए अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

हेमंत सोरेन ने लिखा, “बड़े भाई अर्जुन मुंडा की माता के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां का निधन जीवन की अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में अर्जुन मुंडा जी एवं उनके समस्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

उन्होंने आगे मारांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Shayra Munda: तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा झारखंड की राजनीति के प्रमुख आदिवासी नेताओं में गिने जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता रहे अर्जुन मुंडा ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार जिम्मेदारी संभाली। उनका जन्म 3 मई 1968 को जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम गणेश मुंडा और माता का नाम शायरा मुंडा था।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत झारखंड अलग राज्य आंदोलन से की थी। वर्ष 1995 में महज 27 वर्ष की उम्र में खरसावां विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद वर्ष 2000 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

झारखंड राज्य के गठन के बाद उन्हें बाबूलाल मरांडी सरकार में समाज कल्याण मंत्री बनाया गया। मार्च 2003 में उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद 2005 से 2006 और 2010 से 2013 तक भी उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य का नेतृत्व किया।

केंद्रीय मंत्री से लेकर भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष तक का सफर

राज्य की राजनीति के साथ-साथ अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2009 में वह जमशेदपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने खूंटी संसदीय सीट से जीत हासिल की और नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री बनाए गए।

इसके अलावा, दिसंबर 2023 से जून 2024 तक उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें खूंटी सीट से हार का सामना करना पड़ा।

राजनीति के अलावा अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) के अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय रहे हैं। उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन में आदिवासी समुदायों के विकास तथा खेलों को प्रोत्साहन देने की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

फिलहाल, मां के निधन से अर्जुन मुंडा और उनका परिवार गहरे दुख में है। इस कठिन समय में राजनीतिक दलों के नेताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से लगातार संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। मां का जाना किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी कमी छोड़ जाता है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें- Meta India: मेटा के दफ्तरों में यूथ कांग्रेस का हंगामा, हैदराबाद-मुंबई और गुरुग्राम में प्रदर्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Illigal Timber Trade: बोकारो में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी लदे दो बोलेरो पिकअप जब्त

Illigal Timber Trade: बोकारो में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी लदे दो बोलेरो पिकअप जब्त

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान

Chaibasa News: बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर चाईबासा में होगा प्रमंडलीय जनजातीय सम्मेलन,

Chaibasa News: बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर चाईबासा में होगा प्रमंडलीय जनजातीय सम्मेलन, भाजपा ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

अनन्या बिड़ला का बड़ा खुलासा: एक ही शख्स से बार-बार मिले शादी के प्रस्ताव

Ananya Birla: एक ही शख्स से बार-बार मिले शादी के प्रस्ताव, कारोबार से बॉलीवुड तक बनाई अलग पहचान

Health Crisis: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की दोहरी मार: एंबुलेंस हड़ताल से लेकर महंगे इलाज तक

Health Crisis: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की दोहरी मार: एंबुलेंस हड़ताल से लेकर महंगे इलाज तक, जेब पर बढ़ा बोझ

Leave a Comment