Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Muzaffarpur News: अज्ञात युवक का गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी मुजफ्फरपुर पुलिस

अज्ञात युवक का गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी मुजफ्फरपुर पुलिस
---Advertisement---

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र के बोचहा बाजार के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया।

मृतक युवक के शरीर पर कई गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।

पुलिस मृतक की तस्वीर अलग-अलग थानों में भेजकर उसकी पहचान कर रही है। घटना बोचहा थाना क्षेत्र के बोचहा बाजार के न्यू मार्केट के पास की है। आज ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक का शव देखा। निरीक्षण करने पर मृतक के गले पर चोट का निशान पाया गया। उसकी हत्या चाकू घोंपकर की गई है। मृतक के पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।

पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि बोचहा थाना क्षेत्र में बाजार के पास एक युवक का शव मिला है. उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं, प्रथम दृष्टया आशंका है कि शव को कहीं से लाकर यहां फेंका गया है.

मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है और एफएसएल टीम को मौके पर भेजा गया है।

Also Read: Bokaro News: सोलाड़ी गिह कमला बांध स्थित भरे तालाब में हाई वोल्टेज ड्रामा

मृतक की उम्र करीब 26 साल लग रही है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

रविरंजन कुमार मुजफ्फरपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MMDR Amendment Bill पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, बोले- खनिज उत्पादन बढ़ेगा तो रोजगार और राज्य का राजस्व बढ़ेगा

MMDR Amendment Bill पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, बोले- खनिज उत्पादन बढ़ेगा तो रोजगार और राज्य का राजस्व बढ़ेगा

रांची में आयुर्वेद दिवस पर जुटे विशेषज्ञ, आयुष मेडिकल कॉलेज के लिए 900 करोड़ की परियोजना रिपोर्ट

रांची में आयुर्वेद दिवस पर जुटे विशेषज्ञ, आयुष मेडिकल कॉलेज के लिए 900 करोड़ की परियोजना रिपोर्ट

गुमला: घाघरा में घर की खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

गुमला: घाघरा में घर की खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

MMDR संशोधन पर रघुवर दास का हमला, बोले- झामुमो और कांग्रेस फैला रहे हैं भ्रम

MMDR संशोधन पर रघुवर दास का हमला, बोले- झामुमो और कांग्रेस फैला रहे हैं भ्रम

लोहरदगा: सीएचसी कुडू में बिजली संकट ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, टॉर्च की रोशनी में मरीजों ने काटी रात

लोहरदगा: सीएचसी कुडू में बिजली संकट ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, टॉर्च की रोशनी में मरीजों ने काटी रात

सरायकेला-खरसावां: राजनगर में मनसा पूजा पर सजा छऊ का रंगमंच, मानभूम शैली की प्रस्तुति ने मोहा ग्रामीणों का मन

सरायकेला-खरसावां: राजनगर में मनसा पूजा पर सजा छऊ का रंगमंच, मानभूम शैली की प्रस्तुति ने मोहा ग्रामीणों का मन

Leave a Comment