Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इचाबार जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: दो इनामी नक्सली ढेर, एक घायल; पुलिस को बड़ी सफलता

---Advertisement---

Latehar: लातेहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत शनिवार की सुबह एक बड़ी सफलता मिली है। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के इचाबार जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मारे गए, जबकि एक घायल हो गया। घायल नक्सली को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी वाईएस रमेश और लातेहार एसपी कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से इस अभियान की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का सुप्रीमो पप्पू लोहरा और सब जोनल कमांडर प्रभात गंझू शामिल हैं।

पप्पू लोहरा लातेहार थाना क्षेत्र के लुंडी कोने गांव का रहने वाला था और उस पर ₹10 लाख का इनाम घोषित था। वहीं प्रभात गंझू, बालूमाथ थाना क्षेत्र के डोकर गांव का निवासी था, जिस पर ₹5 लाख का इनाम था।

मुठभेड़ में घायल नक्सली की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है, जो कोठिल गांव (लातेहार) का निवासी है। इसके साथ ही इस अभियान में अवध सिंह नामक एक पुलिस जवान भी घायल हुए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के कई नक्सली लातेहार और लोहरदगा जिले की सीमा पर इचाबार जंगल में एकत्रित हैं। इस सूचना पर एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने जंगल में पहुंचते ही नक्सलियों को घेरे में लिया। खुद को घिरा देखकर नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए, जबकि एक घायल हो गया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में एक राइफल, 20 जिंदा कारतूस सहित कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

Also Read: नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखे झारखंड के हित में कई अहम सुझाव

अधिकारियों के अनुसार, पप्पू लोहरा पर राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 98 से अधिक नक्सली घटनाओं के मामले दर्ज हैं, जिनमें सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार की हत्या का मामला भी शामिल है। वहीं प्रभात गंझू पर 15 से अधिक गंभीर नक्सली मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।

पुलिस ने अन्य नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने और आत्मसमर्पण करने की अपील की है। अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि नक्सलवाद का रास्ता छोड़ना ही उनके लिए एकमात्र सुरक्षित विकल्प है, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR Controversy: झारखंड विधानसभा में SIR पर संग्राम

SIR Controversy: झारखंड विधानसभा में SIR पर संग्राम, चंपाई सोरेन और शिल्पी नेहा तिर्की में तीखी नोकझोंक, बाबूलाल मरांडी और प्रदीप यादव भी भिड़े

Baghmara News: धनबाद सांसद ढुलू महतो की बेटी की शादी में जुटे दिग्गज

Baghmara News: धनबाद सांसद ढुलू महतो की बेटी की शादी में जुटे दिग्गज, CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पहुंचे

Sadar Hospital: सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद

Sadar Hospital: धनबाद सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद, मौके पर पहुंचे CO और मजिस्ट्रेट

Jharkhand Politics: झारखंड में मौजूदा SIR प्रक्रिया पर लगेगी रोक?

Jharkhand Politics: झारखंड में मौजूदा SIR प्रक्रिया पर लगेगी रोक? विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार का प्रस्ताव, नए सिरे से पुनरीक्षण की मांग

Warren Buffett की बेशुमार दौलत से अनजान थे उनके बच्चे

Warren Buffett की बेशुमार दौलत से अनजान थे उनके बच्चे, 20 की उम्र में बेटे Peter को हुआ परिवार की असली अमीरी का एहसास

जमशेदपुर में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन

जमशेदपुर में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन

Leave a Comment