Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुजरात में बोकारो के प्रवासी मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

On: May 25, 2025 6:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bokaro: बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के राजडेरवा गांव से गुजरात कमाने गए एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रेशका हेंब्रम के रूप में हुई है, जो सूरत में एक निर्माणाधीन इमारत में सेटरिंग मिस्त्री का कार्य करता था।

add

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 23 मई की रात की है। रेशका अपने साथी मजदूर मोहन मुर्मू और एक अन्य मजदूर के साथ छत पर खाना खाने के बाद सोया था। मोहन मुर्मू के अनुसार, सुबह चार बजे जब उसकी नींद खुली तो रेशका वहां नहीं था। खोजबीन करने पर रेशका बिल्डिंग के नीचे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। रविवार की सुबह जब रेशका का शव उसके पैतृक गांव राजडेरवा पहुंचा, तो पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजन और ग्रामीणों की आंखें नम थीं, और मृतक की पत्नी सोली मुनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

इस दुखद घटना को लेकर गांव में गहरा शोक है। प्रशासन ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। गोमिया के बीडीओ महादेव कुमार महतो ने बताया कि मृतक के परिवार को सरकार की ओर से सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रेशका की पत्नी को विधवा पेंशन, पारिवारिक लाभ और आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

Also Read: इचाबार जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: दो इनामी नक्सली ढेर, एक घायल; पुलिस को बड़ी सफलता

रेशका हेंब्रम की असामयिक मौत ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और जीवन स्थितियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव के लोगों ने भी प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ओबी डंप (OB dump) के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन , उपायुक्त ने कहा - यह पहली और आखिरी घटना नहीं है

ओबी डंप (OB dump) के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन , उपायुक्त ने कहा – यह पहली और आखिरी घटना नहीं है

कुख्यात गैंगस्टर (gangster) प्रिंस खान का धमकी भरा कॉल , व्यापारी से ₹5 करोड़ की मांगी फिरौती

कुख्यात गैंगस्टर (gangster) प्रिंस खान का धमकी भरा कॉल , व्यापारी से ₹5 करोड़ की मांगी फिरौती

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प - तड़प कर तोड़ा दम

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प – तड़प कर तोड़ा दम

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली , पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली ,पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

'दो बूंद जिंदगी की' की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

‘दो बूंद जिंदगी की’ की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

Leave a Comment