Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bettiah News: ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री की पूजा धूमधाम से मनाई गई

ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री की पूजा धूमधाम से मनाई गई
---Advertisement---

Bettiah News: सोमवार को बेतिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री पूजा के लिए सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ी। इस खास दिन पर महिलाओं ने नदी में स्नान कर वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वट वृक्ष के तने में धागा लपेटकर परिक्रमा करने के साथ ही महिलाओं ने कथावाचक के पास बैठकर सावित्री-सत्यवान की पौराणिक कथा सुनी।

शास्त्रों के अनुसार, वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। मान्यता है कि सावित्री ने इस व्रत के बल पर अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लौटाए थे। इस पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व महिलाओं के बीच उत्साह, श्रद्धा को और बढ़ाता है।

अहवर तुरहापट्टी चीनी मिल के बाबू क्वार्टर कॉलनी सरिसवा शिव मंदिर, रामनगर बनकट स्थित वट वृक्ष की पूजा में सुहागिन महिलाओ का उत्साह देखा गया। पूजा के दौरान माहौल भक्ति और उल्लास से भरा रहा। राजघाट पर स्नान और पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। स्थानीय प्रशासन ने भी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाता है, बल्कि पति-पत्नी के अटूट बंधन और प्रेम का प्रतीक भी है। कई महिलाओं को वट वृक्ष के साथ सोलहों श्रृंगार से सुसज्जित होकर सेल्फी लेते देखा गया।

Also Read: Buxar News: परसनपाह में बने मॉर्डन पंचायत भवन में हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment