Sunday, July 27, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTV45 NewsJharkhand में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 48 IPS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों...

Jharkhand में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 48 IPS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों के SP-SSP बदले

Ranchi: Jharkhand सरकार ने राज्य में प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में एक साथ 48 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसमें 14 जिलों के एसपी-एसएसपी शामिल हैं।

इस फेरबदल में जमशेदपुर, धनबाद, गढ़वा, चतरा, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), पाकुड़ जैसे ज़िलों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही रांची और धनबाद के एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण अधिकारियों को भी बदला गया है।

यह भी पढ़े: Latehar News: अपने परिवार के नाम पर कई सरकारी योजनाओं का लाभ ले रही हैं प्रखंड प्रमुख:- रबीना बीबी

Jharkhand News: वरिष्ठ अधिकारियों की भी अदला-बदली

  • आईजी ऑपरेशन अमोल वी होमकर को अब आईजी रेलवे की जिम्मेदारी दी गई है।
  • एडीजी प्रिया दुबे को एडीजी आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • विशेष शाखा के आईजी प्रभात कुमार को आईजी जैप का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • एडीजी रेलवे तदाशा मिश्रा को विशेष सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग बनाया गया है।
  • एडीजी ऑपरेशन संजय आनंदराव लाटकर को नए एडीजी रेलवे का कार्यभार सौंपा गया है।

Jharkhand News: डीसी के तबादले के एक दिन बाद हुआ फेरबदल

इससे ठीक एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने 20 जिलों में नए उपायुक्तों (DC) की तैनाती की थी। लगातार दो दिन में हुई इन दोनों बड़ी प्रशासनिक कार्रवाइयों को राज्य सरकार की तेज प्रशासनिक सक्रियता और प्रशासनिक सुधार की दिशा में गंभीर प्रयास माना जा रहा है।

झारखंड में इस स्तर का प्रशासनिक फेरबदल चुनावी वर्ष से पहले की गई संवेदनशील पुनर्संरचना मानी जा रही है, जिससे लॉ एंड ऑर्डर, विकास कार्यों की गति, और जमीनी प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: तंबाकू मुक्त भविष्य के लिए युवाओं को आगे आना होगा- उपायुक्त माधवी मिश्रा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments