झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

Ramgarh News : झारखंड मुक्ति मोर्चा(Jharkhand Mukti Morcha) के द्वारा बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उरीमारी में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़कागांव विधानसभा प्रभारी संजीव बेदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन का किया गया

सम्मेलन में पार्टी की मजबूती और बुथ को मजबूती करने पर बल दिया गया, संजीव बेदिया ने कहां की इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी स्तरीय बड़कागांव और रामगढ़ विधानसभा में पार्टी ने बढ़ चढ़कर कर काम किया था

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से झारखंड मुक्ति मोर्चा ( Jharkhand Mukti Morcha )जमीन पर काम करना शुरू कर दी है, इसी को देखते हुए बड़कागांव विधानसभा स्तरीय पार्टी सम्मेलन किया गया

बुथ को कैसे मजबूत करना है उस पर विशेष बल दिया गया, हर पंचायत स्तर पर एक कमेटी का विस्तार किया जाएगा, जिससे झारखंड मुक्ति मोर्चा का जनाधार बढ़े

यह भी पढ़े: इधर नीतीश कुमार दिल्ली में, उधर Mukesh Sahani के बयान से उठा सियासी तूफान

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.