राज्य में मौजूदा हालात बदलने के लिए संकल्पित होकर काम करेः Sudesh Mahto

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष Sudesh Mahto ने कहा है कि राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालात बदलने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता संकल्पित होकर काम करें। समय कम है और हमारी जिम्मेदारी बड़ी है।

राज्य के विषय विचार और भावना की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को मजबूती प्रदान करें। जनता के बीच अपनी मौजूदगी को रिश्ते में बदलना है।

ये बातें उन्होंने रांची कांके रिंग रोड स्थित सुनैना बैंक्वेट हॉल में आयोजित केंद्रीय समिति की बैठक में कही। इस दौरान पार्टी की भावी रणनीतियों और कार्यक्रमों पर पार्टी पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की।

Sudesh Mahto ने कहा कि संघर्ष ही हमारी पहचान है। संघर्ष के बूते ही हम अपने संकल्पों को पूरे करेंगे। इस राज्य ने पिछले साढ़े चार साल में खोया बहुत कुछ है। उसे वापस लाना है। इसलिए एक- एक कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करें। पार्टी के पदाधिकारियों से भी उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर वे हर वर्ग में पहुंचे।

इसके साथ ही उन्होंने पूर्व में दिये गए निर्देशों और तय कार्यक्रमों पर चर्चा की और कहा नेतृत्व तथा पार्टी के फैसले के साथ खड़े रहें। मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं। हम सभी को अपने राजनीतिक अनुभव को राज्य के हित में लगाना है।
गिरिडीह की जीत साधारण नहीं

केंद्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए राज्य भर के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गिरिडीह लोकसभा सीट में पार्टी के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी को जीत दिलाने में कार्यकर्ताओं और गठबंधन के सहयोगी साथियों का साथ महत्वपूर्ण रहा है। यह कोई साधारण जीत नहीं है।

निष्ठा के साथ निभाएं जिम्मेदारी : चंद्र प्रकाश चौधरी

पार्टी के उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर चुनौती का सामना हम सभी को मिलकर करना है। चुनाव परिणामों की समीक्षा आवश्यक है। समीक्षा उपरांत उस कमी को दूर करना है। हम सभी को एक कार्यकर्ता के नाते अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना है।

राजनीति का प्रयोगशाला बना दिया: राम चन्द्र सहिस

प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहिस ने कहा कि आजसू के पास स्पष्ट नीति और विचार है। हम सभी सामाजिक न्याय और विकास की अवधारणा पर चलने वाले लोग हैं। झारखंड को राजनीति का प्रयोगशाला बना दिया गया है। यह निराशाजनक है। पार्टी के विधायक डॉ लंबोदर महतो नेन कहा कि आजसू पार्टी सिर्फ जीत की नहीं विकास की बात करती है। पार्टी के भावी कार्यक्रम को हम भी मिलकर धरातल पर उतारने का काम करेंगे।

इससे पहले पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह के नवनिर्वाचित सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी का गिरिडीह से एक बार फिर सांसद बनने पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। बैठक से पूर्व पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई।

22 जून को बलिदान दिवस

आगामी 22 जून को आजसू पार्टी अपना स्थापना दिवस राज्यभर में बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन सभी विधानसभा में विधानसभा स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इन्होंने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता:

आरजेडी के सरायकेला खसरसवां जिला उपाध्यक्ष चन्दन सिंह, गोलू यादव , गौरव मिश्रा , अरमान सिंह, प्रेम यादव, और दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय प्रवक्ता राजकिशोर कमल उफ़ पींकू, रविन्द्र कुमार सिंह ( केंद्रीय उपाध्यक्ष ) , कैलाश सिंह ( केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य ) , दिनेश सिंह पाण्डेय ( केंद्रीय उपाध्यक्ष ) , धीरण सिंह ( केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य ) , विकाश राज ( नगर उपाध्यक्ष ) , प्रकाश राम ( केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य ) ,सुगन साव ( जिला उपधाक्ष ) ,

शिवशंकर यादव ( प्रखंड अध्यक्ष ) , रमेश कुमार उफ़ डब्लू सोनी ( (नगर अध्यक्ष) , ओम प्रकश वर्मा ( नगर उपाध्यक्ष ) , अशोक साव ( प्रखंड सचिव ) , राजेंद्र प्रसाद कसेरा ( नगर सचिव ), राजू ठाकुर, जय कुमार प्रसाद रजक, मनोज कुमार राणा, नंद किशोर भुइयां, संजय यादव, रीता देवी, पार्वती देवी, मंजू देवी, सबिता देवी,

मंदोदरी देवी और जेएमएम के कार्यकर्ता शिवदयाल साव, नारायण यादव, मनोज यादव, बालेश्वर साव, राहुल साव, लीला यादव, प्रिया कुमारी, उषा देवी समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उपस्थिति –

इस अवसर पर आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह लोकसभा सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस, महासचिव लम्बोदर महतो, उपाध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता, हसन अंसारी, गणेश गंझू, डॉ देवशरण भगत, रौशन लाल चौधरी, राजेंद्र मेहता, राधेश्याम गोश्वामी, अजय सिंह, सुधीर यादव, रवि शंकर मौर्य, खलिद खलिल, यशोदा देवी, काशीनाथ सिंह, एस अलि, निरू शांति भगत, अशोक गहलोत, निर्मला भगत.

जितेंद्र सिंह, डॉ अशोक नाग, उमेश सिंह भोग्ता, डोमन टुडू, डॉ पार्थो, नमन ठाकुर, कार्तिक महतो, लखन महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.