Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नया आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़, 5 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

On: June 2, 2025 4:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Palamu: पलामू जिले में नया आपराधिक गिरोह बनाकर क्रेशर मालिकों और पुल-पुलिया निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों में दहशत फैला कर लेवी वसूली करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छत्तरपुर, नावा बाजार और नौडीहा बाजार थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के पांच सदस्यों को हथियार और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई 27 मई को छत्तरपुर के जौरा माइंस में दो हाईवा वाहनों में आगजनी और फायरिंग की घटना की जांच के दौरान की गई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने प्रेस वार्ता में बताया कि रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच 8 से 9 अज्ञात अपराधियों ने जौरा माइंस में पुलिया निर्माण कार्य में लगे दो हाईवा गाड़ियों में आग लगा दी थी और हवाई फायरिंग की थी। इस घटना के पीछे क्रेशर मालिकों और ठेकेदारों से लेवी और रंगदारी की मांग थी।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली, तीन मोटरसाइकिल और 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।

Also Read: रामगढ़ गुरुद्वारा में सांसद मनीष जायसवाल ने गुरु अर्जन देव जी को किया नमन

उन्होंने सभी क्रेशर मालिकों, पेटी ठेकेदारों और व्यापारियों से अपील की है कि यदि किसी भी अपराधी या नक्सली द्वारा लेवी या रंगदारी की मांग की जाती है तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि समय पर और सही ढंग से कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा: 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन का प्लान, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रांची में रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: एडिटर इन चीफ मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

Leave a Comment