CM Nitish Kumar ने कई आईएएस अधिकारियो का किया ट्रांसफर

CM Nitish Kumar ने कई आईएएस अधिकारियो का किया ट्रांसफर ने कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इनमें पटना के दम भी मौजूद है। पटना के जिला अधिकारी शीर्षक कपिल अशोक को ट्रांसफर कर दिया गया है।

उनकी जगह पर पूर्व डीएम पटना चंद्रशेखर सिंह को एक दफा फिर से पटना का जिला अधिकारी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

CM Nitish Kumar News: किसे क्या मिला?

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव चंद्रशेखर सिंह को एक दफा फिर से पटना का डीएम बनाया गया है। वहीं केंद्रीय प्रति नियुक्ति से वापसी के पश्चात पद स्थापना के इंतजार में रहे हिमांशु शर्मा को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका के पद पर तैनात किया गया। बिहार की राजधानी पटना के डीएम शीर्षित कपिल अशोक का तबादला कर बिहार राज्य पथ विकास निगम के पद पर तैनात किया गया।

यह भी पढ़े: UGC-NET का प्रश्नपत्र डार्कनेट पर लीक हो गया था: Dharmendra Pradhan

शीर्षक कपिल अशोक अगले ऑर्डर तक विशेष सचिव पत्र निर्माण विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। वहीं केंद्रीय प्रति नियुक्ति से वापसी के पश्चात प्रस्थापना के इंतजार कर रहे निलेश रामचंद्र देवरे को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का प्रबंध निर्देशक बनाया गया। निलेश रामचंद्र देवरे ब्रेडा के अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ से संवर्ग ट्रांसफर के तहत बिहार आए लक्ष्मण तिवारी को राजस्व और भूमि सुधार विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। वही आदित्य प्रकाश को ट्रांसफर कर अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग के पद पर तैनात किया गया।

यह भी पढ़े: बंगाल ट्रेन दुर्घटना को लेकर INDIA ब्लॉक ने सरकार की आलोचना की: ‘केवल चुनावों की चिंता है’

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.