Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Aurangabad News: बेखौफ अपराधियों ने पीट-पीटकर बाइक मैकेनिक की हत्या

बेखौफ अपराधियों ने पीट-पीटकर बाइक मैकेनिक की हत्या
---Advertisement---

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक बाइक मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद शव को नदी में फेंक दिया गया. उसी रात चांदी गांव के खेल मैदान के पास शव मिला. वही लोगों का कहना है की एक साल पहले शादी हुई थी। घर में कमाने वाला इकलौता था। मृतक की पहचान हसपुरा डीह निवासी मंसूर खान उर्फ अप्पू खान पहचान हुई है।

परिवार वाले तसल्ली के लिए उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया. प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ कुमार ऋषि राज मौके पर पहुंचे. लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

Also Read: B.J. Medical College बना हवाई त्रासदी का केंद्र: बोइंग 787 विमान क्रैश में डॉक्टरों और छात्रों की मौत, परिसर तबाह

पिता हयात खान ने चंडी गांव के बेखौफ अपराधियों में से एक पुष्कर राज पर हत्या का आरोप लगाया है. थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी है. उन्होंने बताया कि बेटे के पास 20 हजार रुपये थे. पैसे छीनने के बाद अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी.एक साल पहले मेरे बेटे की शादी धूमधाम से हुई थी. वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। वह किसी तरह बाइक मैकेनिक का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment