पहाड़ों को चीरती पानी की धारा पर्यटकों को लुभाती है दशम फॉल

Ranchi News: दशम फॉल (Dasham Fall) रांची से 40 किलोमीटर दूर रांची टाटा मार्ग पर तैमारा गांव के समीप कांची नदी पहाड़ों को चीरती पानी की धारा पर्यटकों को लुभाती है दशम फॉल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर होने के लिए प्रसिद्ध हैं। हर साल की तरह इस बार भी बारिश के समय अन्य राज्यो से पर्यटक पहुँच कर आनन्द उठा रहे हैं।


दशम फॉल रांची से 40 किलोमीटर दूर रांची टाटा मार्ग पर तैमारा गांव के समीप कांची नदी की कलकल धारा पहाड़ियों कोचालती हुई 144 फीट की ऊंचाई से गिर कर पर्यटकों लुभाती है और यहाँ की झरना की खूबसूरत प्राकृतिक नजारों से स्वास्थ्य व निर्मल वातावरण की छटा देख पर्यटक मनमोहित हो जाते हैं! प्रति वर्ष सैकड़ो की संख्या में झारखंड के सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बिहार, से पर्यटक परिवार के साथ छुट्टी और पिकनिक मनाने आते हैं।

लगातार दो दिनों तक बारिश होने को लेकर झारखंड सरकार ने सतर्क रहने का निर्देश दिया हैं और  झरना स्थल पर सामने जाने पर प्रतिबंध लगा दी गई है परंतु पर्यटक बारिश होने पर भी भय मुक्त होकर पर्यटन स्थलो का आनंद उठाते नजर आये हैं। वही सरकार के द्वारा दिए गए नियमो का पालन को लोगो कण्ठ याद रखा है पर पालन का उलघन करते नज़र आ रहे है! वही दशम फॉल के निचले हिस्से को पर्यटन विभाग पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है जिस कारण पर्यटक नाखुश दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren ने दुमका दौरे के दौरान विपक्षी नेताओं की आलोचना की


powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.