बोकारो से भारी संख्या में BJP कार्यकर्ता रांची के लिए हुए रवाना

Bokaro News : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा बोकारो से भारी संख्या में कार्यकर्ता रांची के लिए हुए रवाना। रांची के मोराबादी मैदान में हो रही है आक्रोश रैली जिसमे भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में बोकारो के विभिन्न जगहों से हुए रवाना।

पांच साल में झारखंड में नियोजन के मुद्दे को लेकर विपक्ष हेमंत सोरेन सरकार को घेरने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया है। बोकारो से रांची जाने से पहले भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा बोकारो के नयामोड़ स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद झारखंड सरकार के विरोध नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और फिर रांची के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में बैनर पोस्टर और पार्टी का झंडा लिए हुए थे।


भारतीय जनता पार्टी के युवा ने विवेक सिंह ने कहा की झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार हर साल 5 लाख युवाओं को नौकरी देने की बात पर सत्ता में आई थी लेकिन इन पांच सालो में सूबे की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। ऐसे में इन्हे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नही है। उन्होंने कहा की इस बार झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ एनडीए भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा की रांची में हो रहे युवाओं के आक्रोश रैली को लेकर बोकारो सहित अन्य जगहों से भारी संख्या में युवा पहुंच रहे है।

बोकारो: परमेश्वर मंडल

यह भी पढ़े: Whatsapp पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ने का तरीका, कोई नहीं बन पाएगा बेवकूफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.