Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar News: बदलाव यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर की बिगड़ी तबीयत

बदलाव यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर की बिगड़ी तबीयत
---Advertisement---

Bihar News: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की तबीयत बिहार बदलाव यात्रा के दौरान शुक्रवार को आरा में अचानक बिगड़ गयी. यह घटना उस समय घटी जब वह वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे।

सभा शुरू होने से पहले उन्होंने एक रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग, खासकर महिलाएं शामिल हुईं। रोड शो के दौरान महिलाओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। भीड़ के बीच कुछ महिलाएँ गिर गईं और उन्हें उठाने की कोशिश में प्रशांत किशोर की छाती पर कार का गेट लग गया। इसके तुरंत बाद वे मंच पर लौट आए, लेकिन उनकी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ती गई।

हालत बिगड़ने पर उनके समर्थकों ने उन्हें मंच से उतारकर एक निजी वाहन में बिठाया और तुरंत इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया।

Also Read: बदलाव यात्रा के दौरान जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती के बाद पटना रेफर

प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल हैं और राज्य भर में लगातार जनसभाएँ कर रहे हैं। उन्हें देखने और सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। आरा में भी हज़ारों लोग जमा हुए। डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है और उनके स्वास्थ्य पर नज़र रखी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Nirsa News: निरसा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Nirsa News: निरसा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

IMD Forecast: झारखंड में बढ़ी ठंड, सुबह कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे कई इलाके

IMD Forecast: झारखंड में बढ़ी ठंड, सुबह कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे कई इलाके, रांची में 10 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

जमशेदपुर के पास ब्राउन शुगर बेचने को लेकर खूनी संघर्ष, दिनदहाड़े चली गोली

Brown Sugar: जमशेदपुर के पास ब्राउन शुगर बेचने को लेकर खूनी संघर्ष, दिनदहाड़े चली गोली

Jamtara News: 96 घंटे तक अस्पताल में पड़ा रहा अज्ञात शव

Jamtara News: 96 घंटे तक अस्पताल में पड़ा रहा अज्ञात शव, संजय अग्रवाल ने निभाया इंसानियत का फर्ज

Jharkhand Politics: तबीयत में सुधार के बाद सक्रिय हुए बसंत सोरेन

Jharkhand Politics: तबीयत में सुधार के बाद सक्रिय हुए बसंत सोरेन, शिबू सोरेन के आवास पर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Mann Ki Baat: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण

Mann Ki Baat: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण

Leave a Comment