Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Sawan के दूसरे सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

दूसरे सोमवारी
---Advertisement---

Dumka News: सावन माह के दूसरे सोमवारी के अवसर पर झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर निकले कांवरियों ने बाबा बासुकीनाथ को जलार्पण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब देखने को मिला।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खरवार खुद कंट्रोल रूम से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि हर विभाग को अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा से लेकर व्यवस्था तक की पूरी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।

इस बार दूसरे सोमवारी को पहली सोमवारी की तुलना में कहीं अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण के लिए प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है और कांवरियों को कतारबद्ध तरीके से मंदिर तक पहुँचाया जा रहा है।

Also Read: Sawan के दूसरे सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

मान्यता है कि सावन के सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज से श्रद्धालु दुमका पहुंच रहे हैं।

प्रशासन की कोशिश है कि धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ सुरक्षा और व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

Leave a Comment