Lalu Yadav की सेहत पर अपडेट: हार्ट में दिक्कत, मुंबई में हुई एंजियोप्लास्टी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Yadav की सेहत को लेकर एक अहम खबर सामने आई है।

76 वर्षीय लालू यादव को हार्ट में समस्या के चलते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उनकी सफल एंजियोप्लास्टी की गई। यह प्रक्रिया उनके हार्ट में ब्लॉकेज को दूर करने के लिए की गई, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Lalu Yadav’s Health: पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी स्वास्थ्य समस्याएंछ

लालू यादव पिछले कुछ सालों से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। 2014 में इसी अस्पताल में उनका एरोटिक वाल्व रिप्लेसमेंट हुआ था, जो करीब 6 घंटे चला था। इसके बाद भी वे नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई जाते रहे हैं। दिसंबर 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था, जिसके बाद से वे स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे थे।

हाल ही में, लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के साथ सिंगापुर गए थे, जहां उन्होंने अपना रूटीन चेकअप कराया था।

Lalu Yadav News: एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

पीटीआई के अनुसार, एंजियोप्लास्टी के बाद लालू यादव की हालत स्थिर है और उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। डॉक्टर संतोष डोरा और तिलक सुवर्ण की टीम ने यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक की। लालू यादव की सेहत को लेकर उनके समर्थक और पार्टी के कार्यकर्ता चिंतित हैं, लेकिन डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी हालत को संतोषजनक बताया है।

परिवार की देखरेख में लालू यादव

लालू यादव की बेटी मीसा भारती और पत्नी राबड़ी देवी लगातार उनके स्वास्थ्य का ध्यान रख रही हैं। परिवार ने लालू की सेहत को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, लालू जल्द ही घर लौटकर आराम करेंगे। उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Lalu Yadav की राजनीतिक सक्रियता पर असर

लालू यादव की बिगड़ती सेहत के चलते पिछले कुछ सालों में उनकी राजनीतिक सक्रियता भी कम हो गई है। हालांकि, उनका राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता अब भी उनकी पार्टी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

यह भी पढ़े: Champai Soren ने पोटका में भारी भीड़ जुटाई, झारखंड में ‘परिवर्तन की लहर’ का स्वागत किया

उनके समर्थकों को उम्मीद है कि वे जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ होकर एक बार फिर राजनीतिक मंच पर लौटेंगे।

यह भी पढ़े: दिल्ली के कॉनॉट प्लेस में नए Jharkhand Bhawan का उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.