Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

add

Sitamarhi में जल संकट से जूझ रहे लोग पहुँचे शिव की शरण, महिलाओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

On: July 23, 2025 11:00 AM
Follow Us:
जल संकट
---Advertisement---

Sitamarhi News: बिहार जिले में अनावृष्टि के चलते उत्पन्न जल संकट ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। आधे से अधिक इलाकों में भूजल स्तर गिरने से अकाल जैसी स्थिति बन गई है, जिससे आमजन चिंतित हैं। वैज्ञानिक और प्रशासनिक उपायों के साथ-साथ अब श्रद्धालु आध्यात्मिक राह भी अपना रहे हैं।

श्रावण मास की दूसरी सोमवारी को जिले के प्रसिद्ध बाबा मनोकामना नाथ मंदिर परिसर में महिलाओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं कलश और पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुँचीं और भगवान शिव से वर्षा की कामना की।

कार्यक्रम का आयोजन मंदिर प्रबंधन समिति के निर्देशन में हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रुद्राभिषेक के दौरान गौ माता का दूध, गंगाजल, गन्ने का रस, शहद, नारियल पानी, दही, शक्कर और पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक किया गया।

Also Read: Sitamarhi में जल संकट से जूझ रहे लोग पहुँचे शिव की शरण, महिलाओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह क्षेत्र पौराणिक महत्व रखता है। बताया जाता है कि रामायण काल में जब मिथिला क्षेत्र में भीषण अकाल पड़ा था, तब राजा जनक ने इसी भूमि पर ‘हालेस्थी यज्ञ’ किया था, जिसके फलस्वरूप वर्षा हुई थी और जीवन सामान्य हो गया था। उसी परंपरा को जीवित रखते हुए एक बार फिर मिथिलावासी भगवान शिव की आराधना में लीन हैं।

श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि उनकी प्रार्थनाएं सफल होंगी और शीघ्र ही वर्षा होकर संकट से राहत मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment