Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

add

Jharkhand के गुमला में बड़ा नक्सल एनकाउंटर, 3 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

On: July 26, 2025 11:09 PM
Follow Us:
Jharkhand
---Advertisement---

Jharkhand के गुमला जिले के घाघरा इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर के संयुक्त अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन नक्सली मारे गए।

 मरने वाले सभी नक्सली झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) समूह से जुड़े थे।

Jharkhand Naxal Encounter: घटना का विवरण

पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि माओवादी से अलग हुए इस जेजेएमपी समूह के सदस्य घाघरा जंगल में इकट्ठा होकर सुरक्षाबलों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इसी सूचना के आधार पर गुमला पुलिस और झारखंड जगुआर ने संयुक्त अभियान चलाया।

Jharkhand Naxal Encounter:मुठभेड़ और हथियार बरामदगी

अभियान के दौरान दोनों पक्षों से तेज गोलीबारी हुई, जिसमें तीन नक्सली मारे गए। गोलीबारी के बाद पुलिस ने एके-47 और दो इंसास राइफल बरामद की हैं।

Jharkhand Naxal Encounter: अभियान अभी भी जारी

झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) माइकल एस. राज ने पुष्टि की है कि ऑपरेशन अभी भी चल रहा है और सुरक्षा बल इलाके में सर्च अभियान तेज किए हुए हैं।

Jharkhand Naxal Encounter: नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई

यह मुठभेड़ नक्सलवाद के खिलाफ राज्य की लगातार जारी कार्रवाई का हिस्सा है। इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Muzaffarpur में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment