पुलिस ने छापेमारी कर कट्टा और दोनाली बंदूक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

Bhojpur: भोजपुर जिले में अवैध हथियार के छापेमारी को लेकर भोजपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में भोजपुर पुलिस ने उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़पोखर गांव में शनिवार की रात छापेमारी की गई। पुलिस को एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार रखने की सूचना मिली थी। जिसके सत्यापन करके पुलिस ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है।

भोजपुर पुलिस अधीक्षक श्री राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि शनिवार की रात एक गुप्त सूचना मिली थी की किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार है। जिसके बाद एएसपी और उदवंतनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित करके छापेमारी की गई। जिसके बाद पुलिस ने उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़पोखर गांव में छापेमारी कर स्वर्गीय प्रभु सिंह के पुत्र तुलसी सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि तुलसी सिंह के पास से एक दोनाली बंदूक, एक देसी कट्टा, बंदूक का 7 जिंदा कारतूस और कट्टा का 3 गोली बरामद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर तुलसी सिंह को जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि लगातार जिले में अवैध हथियार की छापेमारी को लेकर लगातार भोजपुर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलती है तो सूचित करें उनकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा। वहीं पुलिस गिरफ्तार किए गए युवक का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

यह भी पढ़े: नेतरहाट विद्यालय में बच्चों के साथ रैगिंग के नाम पर किया जा रहा मारपीट

Chirag Paswan Dhanbad: केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan का धनबाद दौरा…सुनिए Chirag Paswan ने क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *