Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

add

Arrah में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

On: July 30, 2025 1:08 PM
Follow Us:
जलजमाव
---Advertisement---

Arrah News: आरा शहर इन दिनों बदहाली की गंभीर स्थिति से गुजर रहा है। भारी बारिश के बाद शहर की गलियों, मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर जलजमाव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। कई इलाकों में बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है, जिससे रास्ते पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं और आवागमन बाधित हो रहा है।

स्थिति इतनी खराब है कि वाहन चालकों को उबड़-खाबड़ सड़कों पर हिचकोले खाते हुए चलना पड़ रहा है, और दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आम नागरिकों की इस परेशानी को लेकर जगदेव नगर ओवर ब्रिज पर स्थानीय लोगों और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया और नगर निगम की लापरवाही पर तीखा विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण नालों का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुस गया है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम केवल औपचारिकता निभा रहा है और साफ-सफाई के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Also Read: Arrah में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर कचरे का ढेर सड़ांध मार रहा है, जो बारिश के साथ सड़कों पर फैल कर स्थिति को और बदतर बना देता है। हालात यह हैं कि हल्की बारिश के बाद भी सड़कों पर घंटों तक झील जैसा दृश्य बना रहता है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही नगर निगम द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment