चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने से JMM को कोल्हान में बड़ा झटका

Ranchi: झारखंड की राजनीति में हाल ही में कोल्हान क्षेत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, जो कोल्हान टाइगर के नाम से जाने जाते हैं, ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का फैसला किया है। इसके बाद से ही कई प्रमुख नेता भी उनके पीछे-पीछे JMM से इस्तीफा दे रहे हैं।

चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद JMM से कई नेता भी हुए अलग

चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद, पप्पू वर्मा ने भी JMM से इस्तीफा दे दिया। वर्मा ने अपने 26 साल के राजनीतिक जीवन में पार्टी को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक पहचान दिलाने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में पार्टी आलाकमान उनकी बातों को अनसुना कर रहा है। वर्मा ने कहा कि वह अभी किसी अन्य पार्टी में शामिल होने का निर्णय नहीं लिया है, और 4 अक्टूबर को इस बारे में कोई घोषणा करेंगे।

JMM News: हेमंत सोरेन की पत्नी और सांसद जोबा कोल्हान में स्थिति संभालने में जुटीं

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद से JMM की कोल्हान में स्थिति कमजोर होती जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्थिति संभालने के लिए अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और सांसद जोबा को कोल्हान में उतारा है, जो गांव-गांव जाकर योजनाओं की जानकारी दे रही हैं।

यह भी पढ़े: सड़क दुर्घटना से फुटबॉल खिलाड़ी की मौत, कार्रवाई नहीं होने पर सड़क पर उतरे ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *