Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दो दिनों के लिए स्थगित

108 एंबुलेंस सेवा
---Advertisement---

Dhanbad News: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े चालकों और तकनीकी कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी धनबाद दौरे को देखते हुए दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय बुधवार को धनबाद के सिविल सर्जन के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया।

हड़ताल भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के बैनर तले की जा रही थी, जिसमें सैकड़ों एंबुलेंस कर्मचारी राज्यभर से शामिल हैं। कर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले छह महीनों से वेतन नहीं मिला, जिससे भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस हड़ताल के कारण राज्य की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो गई थीं।

गंभीर मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी

हड़ताल की वजह से गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने के कारण चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई।

Also Read: Jharkhand में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दो दिनों के लिए स्थगित

प्रशासन से मिला आश्वासन

एंबुलेंस यूनियन के प्रतिनिधियों ने बताया कि सिविल सर्जन के साथ हुई बातचीत में प्रशासन ने उनकी मांगों को सरकार और संबंधित एजेंसी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। राष्ट्रपति के आगमन की गरिमा बनाए रखने हेतु दो दिन तक हड़ताल स्थगित रखी जाएगी।

फिर से हड़ताल की चेतावनी

हालांकि कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि दो दिनों के भीतर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल पर लौटेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhath Ghat Cleaning: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान कर संवारा सधरिया चुनरडीह छठ घाट

Chhath Ghat Cleaning: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान कर संवारा सधरिया चुनरडीह छठ घाट

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन, 8 रैट होल कराए गए बंद; कोयला माफियाओं में हड़कंप

Bokaro Theramal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट

Bokaro Thermal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट, जमीन की कमी दूर करने की तैयारी: डीवीसी चेयरमैन राजेश पांडेय

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

Tribal Community: जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा की प्रेस वार्ता

Tribal Community: जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा की प्रेस वार्ता, सुरेश मुर्मू ने जनजातीय समाज के गौरव और योगदान पर रखे विचार

Leave a Comment