Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jamtara News: जामताड़ा में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ युवाओं का फूटा गुस्सा

On: August 3, 2025 7:01 PM
Follow Us:
जामताड़ा में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ युवाओं का फूटा गुस्सा
---Advertisement---

Jamtara News: रविवार की शाम जामताड़ा के सुभाष चौक पर युवा मंच जामताड़ा के बैनर तले दर्जनों युवाओं ने लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, बदहाल शिक्षा और जर्जर पुल के मुद्दे को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ. इरफान अंसारी का पुतला फूंका. प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित युवाओं ने ‘स्वास्थ्य मंत्री मुर्दाबाद’, ‘सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारो’, ‘शिक्षा व्यवस्था में सुधार करो’, ‘दक्षिणबहाल व सोनाबाद पुल का जल्द निर्माण करो’ आदि नारे लगाए. नारेबाजी की और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जामताड़ा सदर अस्पताल में आईसीयू, वेंटिलेटर और योग्य डॉक्टरों की भारी कमी है. इससे आए दिन मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। युवाओं ने पिछले दिनों पांडेडीह मोहल्ले की एक गरीब दलित महिला की मौत और पत्ताजोरिया मोड़ पर घायल पांडव यादव की मौत को प्रशासनिक लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता करार दिया.

युवाओं का कहना है कि न तो समय पर एंबुलेंस मिलती है और न ही अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था की जाती है. नारायणपुर थाना क्षेत्र में एंबुलेंस का ईंधन खत्म होना इसी लचर व्यवस्था का उदाहरण है. इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने क्षतिग्रस्त दक्षिणबहाल पुल और अधूरे सोनबाद पुल के तत्काल निर्माण, जिले में बीएड, पॉलिटेक्निक कॉलेज और पीजी स्तर की शिक्षा सुविधाएं खोलने की भी मांग की।

Also Read: Gopalganj News: मोबाइल पर पैसे मांगते पकड़ा गया इंस्पेक्टर, एसपी ने किया निलंबित

युवा मंच ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment