Dhanbad News: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और पार्टी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के आवास पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि अटल जी एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने देश और विदेश में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा देकर राज्यवासियों को उनका अधिकार दिलाया।
Also Read: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक जननायक, कवि, लेखक और राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया। उनकी कविताएं समाज में संदेश देने का माध्यम बनीं और उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेयजल विधायक प्रतिनिधि अमित तिवारी, भाजपा नेता राजेश्वर बैठा, संजय तिवारी, प्रवीण पाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, अशोक कुमार, रूपेश दुबे, अजय पाल, राम सरेश तिवारी, कमल पाण्डेय, सुनील दुबे, बाबर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।